Search KhabarFast

Press ESC to close

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में ममता बनर्जी को लगा झटका, उपचुनाव से पहले TMC प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में ममता बनर्जी को लगा झटका, उपचुनाव से पहले TMC प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

West Bengal BYElection:पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक के बाद एक झटका लगे जा रहा है। नंदीग्राम के रेजीनगर से TMC प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया है। टीएमसी ने रबीउल आलम चौधरी को प्रत्याशी बनाया था। अब उन्होंने उपचुनाव से अपना नाम वापस लेने का ऐलान कर दिया है। 

इससे पहले नंदीग्राम में ममता बनर्जी को झटका लगा था। जहां से TMC उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नामांकन वापस लेने का ऐलान किया था। उपचुनाव में लगभग अभी एक महीने का समय बाकी है। नामांकन वापस लेने से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने सीएम शुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी।  

कांग्रेस प्रत्याशी गिरफ्तार

हालांकि, नंदीग्राम से TMC प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया था। लेकिन, ममता बनर्जी के ऐलान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के मुताबिक, मिलन प्रधान की गिरफ्तारी एक पुराने हत्या मामले के सिलसिले में हुई। उन्हें शनिवार यानी 19 सितंबर को हल्दिया कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

Also read: Punjab News: क्या फिर से हाथ थामने की तैयारी कर रहे कैप्टन अमरिंदर? बदले सियासी सुरों ने चर्चाओं को दी हवा

दो सीटों पर होना है उपचुनाव

बता दें कि पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। नंदीग्राम और रेजीनगर में उपचुनाव होना है। नंदीग्राम सीट सीएम शुवेंदु अधिकारी के द्वारा छोड़ने के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। यहां भाजपा ने सीएम शुवेंदु के पीए के रहे चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथ को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि ,  2026 के विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर ने रेजीनगर और नओदा दोनों सीटों से चुनाव जीता था। नियम के अनुसार, उन्हें एक सीट छोड़नी थी। उन्होंने नओदा सीट अपने पास रखी और रेजीनगर से इस्तीफा दे दिया, जिससे रेजीनगर सीट खाली हो गई। अब वहां उपचुनाव कराया जा रहा है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नंदीग्राम में ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस को दिया समर्थन

Mamta Banarjee Announces Support To Congress:पश्चिम बंगाल की राजनीति में नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को बड़ा मोड़ आ गया। ममता बनर्जी के गुट की ओर से मैदान में उतारी गई उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में अपना उम्मीदवार नहीं उतारने और कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया।

Nandigram BYElection:नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने दिया था समर्थन

Nandigram BYElection:पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मिलन प्रधान की गिरफ्तारी एक पुराने हत्या मामले के सिलसिले में की गई है। उन्हें शनिवार दोपहर पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया कोर्ट में पेश किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast