DUSU Vote Counting: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझाने में ABVP को बढ़त मिली लेकिन, तीसरे राउंड में NSUI आगे निकल गया। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय तो सचिव और संयुक्त सचिव पद पर ABVP आगे है।
बता दें कि शुक्रवार यानी 18 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव में 40.46 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव में आरएसएस का छात्र संगठन ABVP और कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन NSUI के बीच मुकाबला है। भारतीय राजनीति की नर्सरी कहे जाने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव पर सबकी निगाहें बनी रहती है।
DU के कई कॉलेजों में ABVP का क्लीन स्वीप
DUSU छात्रसंघ चुनाव के लिए ABVP ने यश डबास को अध्यक्ष और ईशू मौर्या को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। वहीं, NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीणा और उपाध्यक्ष पद के लिएओ वीर चतरथ को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले ABVP ने शुक्रवार यानी 18 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव में जीत हासिल की। दिल्ली यूनिवर्सिटी के SSRC,अदिति महाविद्यालय, अरविंदो कॉलेज, भारती कॉलेज और शिवाजी कॉलेज के अधिकतर पद पर ABVP ने जीत हासिल की।
तीसरे राउंड में हुआ उलटफेर
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। राउंड वार मिले आंकड़ सामने आ रहे हैं। जिसे जोड़ते हुए अंतिम नतीजा साफ होगा। अभी ABVP और NSUI की टक्कर के बीच चौंकाने वाला रुझान उपाध्यक्ष पद को लेकर आया है। जहां निर्दलीय दीपांशु शौकीन सबको पीछे छोड़ते आगे निकल गए हैं। वहीं, तीसरे राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष पद पर NSUI के विजय शंकर मीणा आगे चल रहे हैं। जबकी सचिव पद पर ABVP की रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज बढ़त बनाए हुए हैं।
Also read: PM मोदी के जन्मदिन पर इजरायल और रूस से आई बधाई, नेतन्याहू-पुतिन ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जमकर की तारीफ