Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी, शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी, शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को शौर्य स्थल, चीड़बाग, गढ़ीकैंट, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर  अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम, शौर्य और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। वर्ष 1999 में भारतीय वीर जवानों ने विषम परिस्थितियों में अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा की और विश्व के समक्ष भारतीय सेना के अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि देश सदैव अपने वीर सैनिकों और शहीदों के बलिदान का ऋणी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को वीरों की भूमि के रूप में जाना जाता है। प्रदेश के अनेक वीर सैनिकों ने कारगिल युद्ध सहित विभिन्न सैन्य अभियानों में अपने अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान से देश का गौरव बढ़ाया है। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा उनके सम्मान और हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें तथा देश की एकता, अखण्डता और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, युवा, मातृशक्ति और  अनेक गणमान्य मौजूद थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में कुदरत का कहर, पहाड़ी दरकने से मलबे में दबी टैक्सी; 13 लोगों ने गंवाई जान

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में एक भीषण हादसा हो गया। उदयपुर-किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के समीप अचानक पहाड़ी दरकने से कुल्लू से पांगी की ओर जा रही एक टैक्सी (HP-01M-2210) भारी मलबे की चपेट में आ गई। हादसे में 13 लोगों की मौत की सूचना है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने हादसे की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलते ही तिंदी पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा बचाव अभियान शुरू किया गया।

यूपी के गाजीपुर में दिल दहला देने वाला हादसा, भाई को बचाने नदी में कूदी 5 साल की बहन, दोनों की डूबने से मौत

UP News: यूपी के गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। स्कूल जाने की तैयारी कर रहे मासूम भाई-बहन कुछ ही पलों में हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गए। तीन साल का भाई नदी में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए पांच साल की बहन ने बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन दोनों ही मासूम नदी की गहराई में समा गए।

UP News: यूपी के हरदोई में आपसी विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार

UP News: यूपी के हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव जीतपुरवा में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast