Search KhabarFast

Press ESC to close

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में कुदरत का कहर, पहाड़ी दरकने से मलबे में दबी टैक्सी; 13 लोगों ने गंवाई जान

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में कुदरत का कहर, पहाड़ी दरकने से मलबे में दबी टैक्सी; 13 लोगों ने गंवाई जान

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में एक भीषण हादसा हो गया। उदयपुर-किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के समीप अचानक पहाड़ी दरकने से कुल्लू से पांगी की ओर जा रही एक टैक्सी (HP-01M-2210) भारी मलबे की चपेट में आ गई। हादसे में 13 लोगों की मौत की सूचना है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने हादसे की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलते ही तिंदी पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा बचाव अभियान शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार, उदयपुर-किलाड़ सड़क मार्ग एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद हो गया था, इसके चलते टैक्सी में सवार यात्री तिंदी क्षेत्र में रुके हुए थे। शुक्रवार को सड़क यातायात के लिए बहाल होने के बाद वाहन यात्रियों को लेकर पांगी की ओर रवाना हुआ। इसी दौरान कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरक गया और भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। और टैक्सी वाहन इसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया और मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास किये गए। वहीं भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज द्वारा साझा की गई प्रारंभिक जानकारी केअनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 15 लोग सवार थे, जिनमें से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों के सुरक्षित होने की सूचना है। मृतकों में छह माह के एक मासूम शिशु के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है।

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने पांगी-उदयपुर मार्ग पर हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुर्घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य रखने कामना की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यूपी के गाजीपुर में दिल दहला देने वाला हादसा, भाई को बचाने नदी में कूदी 5 साल की बहन, दोनों की डूबने से मौत

UP News: यूपी के गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। स्कूल जाने की तैयारी कर रहे मासूम भाई-बहन कुछ ही पलों में हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गए। तीन साल का भाई नदी में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए पांच साल की बहन ने बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन दोनों ही मासूम नदी की गहराई में समा गए।

UP News: यूपी के हरदोई में आपसी विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार

UP News: यूपी के हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव जीतपुरवा में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast