Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: यूपी के हरदोई में आपसी विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार

UP News: यूपी के हरदोई में आपसी विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार

UP News: यूपी के हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव जीतपुरवा में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम जीतपुरवा में आपसी कहासुनी के बाद हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, कोमिल के पुत्र सोहित का गांव के ही अमर सिंह और जितेंद्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान अमर सिंह और जितेंद्र ने सोहित के सिर पर धारदार बांके से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल सोहित लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सुरसा पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी अमर सिंह की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और पुलिस एहतियात के तौर पर इलाके में निगरानी बनाए हुए है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में कुदरत का कहर, पहाड़ी दरकने से मलबे में दबी टैक्सी; 13 लोगों ने गंवाई जान

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में एक भीषण हादसा हो गया। उदयपुर-किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के समीप अचानक पहाड़ी दरकने से कुल्लू से पांगी की ओर जा रही एक टैक्सी (HP-01M-2210) भारी मलबे की चपेट में आ गई। हादसे में 13 लोगों की मौत की सूचना है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने हादसे की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलते ही तिंदी पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा बचाव अभियान शुरू किया गया।

यूपी के गाजीपुर में दिल दहला देने वाला हादसा, भाई को बचाने नदी में कूदी 5 साल की बहन, दोनों की डूबने से मौत

UP News: यूपी के गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। स्कूल जाने की तैयारी कर रहे मासूम भाई-बहन कुछ ही पलों में हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गए। तीन साल का भाई नदी में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए पांच साल की बहन ने बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन दोनों ही मासूम नदी की गहराई में समा गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast