Offers For Akash Anand: उत्तर प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। बसपा सुप्रीमा मायावती ने अपनी भतीजे आकाश आनंद को सभी पद से हटा दिया है। उसके बाद से उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। एनडीए के सहयोगी दल ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दे दिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद समाज पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने बयान देते हुए कहा कि आकाश आनंद निषाद पार्टी ज्वाइन करें और उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को भी ऑफर दिया है।
संजय निषाद ने दिया ऑफर
संजय निषाद ने कहा कि हमको लगता है कि जिधर जवानी चलती है, उध जमाना चलता है। उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि राजनीति राजकुमार बनने का नियम है, राजनीति राजा बनने का नियम है। आकाश आनंद आएं और बड़ी जिम्मेदारी लें। हमारे पास सेना है, कांशीराम की वो सेना और हर जाति के नेता है। उसके माध्यम से वह युवाओं को जोड़ें और जितना बड़ा पद लेना चाहें वह लें। उन्होंने सीजेपी नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने पर कहा कि सबका स्वागत, जो आना चाहे आए, संवैधानिक तरीके से काम करे।
मायावती के फैसले पर सवाल
निषाद पार्टी प्रमुख संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपरिपक्व कहे जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब किसी युवा को काम करने का मौका नहीं दिया जाएगा, तो वह परिपक्व कैसे होगा। बीएसपी में फैसले लेने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार अपना जनाधार खो रही है क्योंकि, कार्यकर्ताओं के मेहनत को नजरअंदाज किया जा रहा है।
चुनाव से पहले सियासी पारा हाई
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभी काफी अहम माना जा रहा है। एक तरफ जहां मायावती अपने-दूसरे भतीजे ईशान आनंद को संगठन में लाने के संकेत दे रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ विपक्षी और सहयोगी दलों के नेता आकाश आनंद को ऑफर दे रहे हैं। संजय निषाद के इस ऑफ के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए कयास लगने शुरू हो गए हैं। अब ये देखना होगा आकाश आनंद ऑफर पर क्या बयान देते हैं।
Also read: राम मंदिर ट्रस्ट में पहली बार स्थायी CEO की नियुक्ति की तैयारी, इस दिन होगा बड़ा फैसला