Search KhabarFast

Press ESC to close

सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर हुड्डा का सरकार पर निशाना, बोले- अब सिर्फ आश्वासन नहीं, चाहिए समाधान

सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर हुड्डा का सरकार पर निशाना, बोले- अब सिर्फ आश्वासन नहीं, चाहिए समाधान

Haryana News: हरियाणा के शाहाबाद में देवी मंदिर परिसर में आयोजित कांग्रेस ग्रामीण ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। हुड्डा ने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार में यदि संवेदना है तो उनकी मांगों को पूरा करे और झूठे आश्वासन देना बंद करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के प्रति मंत्रियों का कथित अहंकारी रवैया भी स्वीकार्य नहीं है।

राहुल गांधी के खिलाफ FIR के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कार्रवाई उन लोगों पर होनी चाहिए थी, जिन्होंने हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा के बाद कथित तौर पर शुद्धिकरण के नाम पर हवन-यज्ञ करवाया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरे पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में किसान, सफाई कर्मचारी और शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री को हरियाणा के ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

राव नरेंद्र ने किया बड़ा दावा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि सफाई कर्मचारी एक महीने से अधिक समय से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही। हड़ताल के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हरियाणा से ज्यादा पंजाब में समय दे रहे हैं। राव नरेंद्र ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन मजबूत करने का आह्वान करते हुए दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 70 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को भी चिंताजनक बताया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में महिलाओं को डबल फायदा, लाडो लक्ष्मी योजना के साथ दूसरी योजनाओं का लाभ भी जारी रहेगा: cm सैनी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की है और इस योजना का लाभ लेने वाली अथवा इसके लिए पंजीकरण करवाने वाली किसी भी माता-बहन को किसी भी अन्य सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले परिवार की अधिकतम आय 1 लाख रुपये होने की शर्त थी जिसे अब बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सके।

Haryana News: सीएम सैनी ने छात्रों के लिए किया बड़ा ऐलान, 10वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेंगे 5 लाख टैबलेट

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवता एवं तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने पर बल दे रही है ताकि विद्यार्थी वर्तमान समय की मांग अनुसार दक्ष हो सके। सरकार ने विद्यार्थियों के लिए 5 लाख डाटा सिम खरीद को मंजूरी दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast