Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

UP News: मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Moradabad Road Accident: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मानकारा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामपुर की ओर से आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा टकराई। टक्कर के बाद ट्रॉली में भरी ईंटें नेशनल हाईवे पर बिखर गईं, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मुंढापांडे थाना पुलिस और नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल कार चालक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल, मुरादाबाद भेजा। वहीं, चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी लोग उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले बताए जा रहे हैं और दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मानकारा मोड़ के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।

4 लोगों की मौके पर मौत

सीएचसी मुंढापांडे की डॉक्टर निशा सिंह ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। वहीं, एनएच पेट्रोलिंग अधिकारी हसन कमाल ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चार धाम यात्रा शुरू...श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, प्रशासन पूरी तरह तैयार

रविवार, 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल को खुलेगा।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें