Search KhabarFast

Press ESC to close

Bus Accident: भारतीयों को लेकर जा रही बस हुई हादसे का शिकार, घटना में 7 लोगों की मौत

Bus Accident: भारतीयों को लेकर जा रही बस हुई हादसे का शिकार, घटना में 7 लोगों की मौत

Bus Accident Causes Death:सड़क हादसे की एक और दर्दनाक खबर नेपाल से आई है। यहां एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। ये हादसा मध्य नेपाल इलाके में हुआ।

पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार नेपाल मध्य क्षेत्र में जो बस दुर्घटना का शिकार हुई है, वह भारतीय तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी। पुलिस ने कहा कि ये घटना नेपाल के गंडकी में हुई। तीर्थयात्रियों को लेकर मनकामना मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान गोरखा जिले में बस अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। गोरखा जिले के जिला पंचायत पुलिस कार्यालय के प्रमुख सूरज आर्यल ने कहा कि मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी मृतक भारतीय नागरिक हैं।

सभी मृतक भारतीय

वहीं, जिला पुलिस कार्यालय प्रमुख भरत बाहुदर बीको ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की पहचान मुथु कुमार, अनामलिक, मीनाक्षी, शिवगामी, विजयल, मीना और तमिलारसी के रूप में हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार 7 अन्य घायल यात्रियों को बचा लिया गया है। सभी घायल व्यक्तियों को आंबुखैरेनी के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। अच्छी बात ये रही कि इलेक्ट्रिक बस का चालक बच गया। हालांकि, उनका सहायक हादसे में घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि मामली की जांच जारी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

Government Marine Insurance Pool: वैश्विक तनाव और समुद्री जोखिमों के बीच भारत सरकार ने शिपिंग उद्योग को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (Bharat Maritime Insurance Pool - BMI Pool) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Iran-US News:‘खत्म हुई होर्मुज स्ट्रेट की दिक्कत’ डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा

Iran-US News: US और ईरान के बीच मतभेदों पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मतभेद हैं, तो हमें उन्हें सुलझाना होगा। मुझे नहीं लगता कि बहुत ज़्यादा बड़े मतभेद हैं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा और शानदार दिन होगा क्योंकि ईरान ने अभी-अभी घोषणा की है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खुल गया है और बिजनेस और पूरे रास्ते के लिए तैयार है। लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी नेवी के साथ, दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी मिलिट्री के साथ, हमने नेवल ब्लॉकेड बनाया है। मेरे पहले टर्म में, हमने इसे बनाया था। हम ईरान के मामले में तब तक पूरी ताकत और असर में रहेंगे जब तक ईरान के साथ हमारा ट्रांजैक्शन 100% पूरा और पूरी तरह से साइन नहीं हो जाता।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें