Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव का सियासी गणित, बिहार में NDA मुश्किल में, हरियाणा-ओडिशा में कांग्रेस पर दबाव

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव का सियासी गणित, बिहार में NDA मुश्किल में, हरियाणा-ओडिशा में कांग्रेस पर दबाव

Rajya Sabha Election 2026 Liveआज देश में तीन राज्यों की 11 सीटों पर सोमवार को मतदान किया जाएगा। हरियाणा, बिहार और ओडिशा में निर्धारित सीटों से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिसके बाद इन राज्यों में उम्मीदवारों की किस्मत का चुनाव से होगा। बिहार की पांच सीट पर सभी की निगाहें होगी। क्योंकि इस सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के विधायक खेला कर सकते है। वहीं हरियाणा और ओडिशा में भी कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का खतरा नजर आ रहा है।   

हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर तीन उम्मीदवार अपनी किस्मत का आजम रहे है। वहीं बिहार पांच सीटों पर 6 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है और ओडिशा की चार सीटों पर पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान है। जिसके बाद राज्यसभा चुनाव इस बार काफी दिलचस्प होने जा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि वोटिंग में कौन किस पर भारी पड़ता है?

बिहार में पांचवीं सीट पर फंसा पेंच

बिहार में इस बार जेडीयू की तरफ से नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर मैदान में हैं। वहीं बीजेपी की तरफ से नितिन नबीन और शिवेश कुमार चुनावी मैदान में उतरे है। वहीं पांचवीं सीट के लिए एनडीए की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा मैदान में है। वहीं आरजेडी की तरफ से पांचवें सीट के लिए अमरेंद्र धारी सिंह मैदान में है। जिसके बाद इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो चुका है। क्योंकि बीएसपी ने भी आरजेडी का समर्थन कर दिया है और ओवेसी की पार्टी AIMIM ने भी अपना समर्थन आरजेडी को दे दिया है। जिसके बाद उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ गई है। 

ओडिश में रोचक हुए मुकाबला

ओडिश में चार राज्यसभा सीट पर 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें दो मनमहोन  सामल और सुजीत कुमार को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं दिलीप रे को भी पार्टी ने अपना समर्थन दिया है। इसके अलावा संतृप्त मिश्रा को बीजेडी और कांग्रेस ने डॉ दत्तेश्वर मिश्रा को को अपना उम्मीदवार बना रखा है। जिसके बाद चौथी सीट को लेकर कांग्रेस और बीजेपी समर्पित दिलीप रेके बीच मुकाबला का बेहद रोमांचक है।

हरियाणा के 2 सीटों के लिए तीन उम्मीदवार अपनी किस्मत का आजमा रहे हैं। बीजेपी की तरफ से संजय भाटिया और कांग्रेस की तरफ से कर्मवीर बौद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एक निर्दलीय उम्मीदवार मैदान अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिसके बाद कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच फाइट होने की उम्मीद जताई गई है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

बेटे की चाहत बनी त्रासदी...अहमदाबाद में कपल ने बेटियों को दिया जहर! जानिए क्या है पूरा मामला

Ahmedabad Dosa Death Case: गुजरात के अहमदाबाद में चांदखेड़ा इलाके का डोसा डेथ केस अब एक साधारण फूड पॉइजनिंग से आगे बढ़कर खौफनाक हत्याकांड का रूप ले चुका है।

‘जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है’ लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष का दिया संदेश

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें