Search KhabarFast

Press ESC to close

BAN vs PAK : बांग्लादेश-पाकिस्तान मैच पर विवाद, हार के बाद पाक टीम ने उठाए सवाल

BAN vs PAK : बांग्लादेश-पाकिस्तान मैच पर विवाद, हार के बाद पाक टीम ने उठाए सवाल

BAN vs PAK : बांग्लादेश में तीन मैचौं की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबला मीरपुर के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 11 रनों से मात दे दी। इसके साथ ही बांग्लादेश ने 2-1 से भी सीरीज अपने नाम कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 290 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 279 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान के खिलाफ 11 साल बाद बांग्लादेश ने सीरीज जीती है। लेकिन मैच के बाद विवाद खड़ा हो गया। पाकिस्तान की तरफ से आईसीसी के मैच रेफरी नियामुर राशिद से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा गया कि बांग्लादेश को तीसरे वनडे मैच में आखिरी ओवर में गलत तरीक से रिव्यू लिया गया है। बता दें कि पाकिस्तान की पारी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर विवाद हुआ। उस समय बांग्लादेश की तरफ से स्फिनर रिशाद हुसैन गेंदबाजी कर रहे थे और पाकिस्तान की तरफ से टीम के कप्तान शाहीन शाह आफरीदी बल्लेबाजी कर रहे थे। उस गेंद को कुमार धर्मसेना ने वाइड करार दिया, लेकिन बांग्लादेश ने विकेटकीपर लिटन दास और गेंदबाज को लगा कि बल्लेबाज के एलबीडब्ल्यू होने की संभावनी थी। जिसके बाद बांग्लादेश ने रिव्यू लिया, जिसे अंपायर ने स्वीकार कर लिया।

तीसरे अंपायर ने पटला वाइड का फैसला

यह मामला जब तीसरे अंपायर के पास गया, तो अल्ट्राएज में साफ दिखाई दिया कि गेंद बल्ले को छूकर निकली थी। जिसके बाद वाइड का फैसला पलट दिया गया। इस दौरान शाहीन शाह आफरीदी अंपायरों से बहस करते हुए भी दिखाई दिए, लेकिन इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं था क्योंकि वाइड का फैसल पलट दिया गया था, हालांकि इस पूरे विवाद का मैच के नतीजे पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। आखिरी गेंद पर शाहीन आउट हो गए और बांग्लादेश ने मुकाबला जीत सीरीज अपने नाम कर लिया।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लय से कैसे भटके बुमराह, 164 रन खर्च किए लेकिन विकेट 0, जानें क्यों बेरंग हो रहे 'यॉर्कर किंग'

Bumrah IPL 2026 Performance:आईपीएल 2026 में मुंबई शायद विजय रथ पर सवार होना भूल गई है। अभी तक खेले गए पांच मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत मिली है। टीम के लिए दुर्भाग्य की बात तो ये है कि कोई खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म है, तो चोट के कारण बाहर है।

टी20 विश्व कप में हुई थी मैच फिक्सिंग? टीम के कप्तान का नाम आया सामने; ICC ने शुरू की जांच

ICC Investigat Match Fixing:टी20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया। कप्तान सूर्यकुमार की अगुवाई में भारतीय तीसरी टी20 विश्व कप को अपने नाम किया। अब टी20 विश्व से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

सूर्यकुमार को कप्तानी से धोना पड़ेगा हाथ? टीम इंडिया से भी हो सकती है छुट्टी!

SuryaKumar Yadav: सूर्यकुमार यादव इन दिनों खराब फॉर्म जूझ रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्व कप अपने नाम किया लेकिन, इस दौरान उनके बल्ले योगदान ना के बराबर रहा है। उनका खराब फॉर्म आईपीएल में भी जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें