गैस संकट होगा दूर! 45 हजार मीट्रिक टन लदा LPG टैंकर 'शिवालिक' होर्मुज पार कर आ रहा भारत

गैस संकट होगा दूर! 45 हजार मीट्रिक टन लदा LPG टैंकर 'शिवालिक' होर्मुज पार कर आ रहा भारत

LPG Tanker On The Way To India: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन की दिक्कत देखी जा रही है। भारत में एलपीजी को लेकर मारामारी तेज हो गई है। ईसी बीच भारत के लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल, एलपीजी टैंकर शिवालिक 45 हजार मिट्रीक टन गैस लेकर गुजरात के मुंद्रा एयरपोर्ट पहुंचने वाला है।

ये जहाज युद्ध से प्रभावित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलकर भारत की ओर रवाना हुआ था। माना जा रहा है कि देश में चल रही एलपीजी आपूर्ति की किल्लत को कम करने में मदद मिलेगी।

भारत को मिली कूटनीतिक सफलता

बता दें कि इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कई जहाज फंसे हुए थे। जिसके बाद भारत की तरफ से लगातार ईरान के विदेश मंत्री से वार्ता की गई। वार्ता करने के बाद भारतीय जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार करने की अनुमति दी गई। जिसके बाद भारतीय जहाज शिवालिक मुंद्रा एयरपोर्ट पहुंचने वाला है। वहीं, दूसरा जहाज नंदा देवी 17 मार्च को भारत पहुंचेगा। इसके अलावा तेल टैंकर जग लाडकी भी संयुक्त अरब अमीरात से 80,000 टन कच्चा तेल लेकर भारत के लिए रवाना हुआ।

क्या बोले एस जयशंकर 

विदेश मंत्री एस. जयशंकर का कहना है कि सब ईरान और भारत के बीच बातचीत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बातचीत का ही नतीजा और यह एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। बता दें कि दो भारतीय झंडे वाले जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की इजाजत मिलने के कुछ दिनों बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के साथ सीधी बातचीत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाज़ों की आवाजाही फिर से शुरू करने का यह सबसे शानदार तरीका था। आपको बता दें कि बीते दिनों ही ईरान ने भारत के झंडे वाले दो गैस टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की इजाज़त दे दी।   
 

Leave a comment