Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA RAJYA SABHA ELECTIONS 2026: राज्यसभा चुनाव को लेकर अनिल विज ने किया बड़ा दावा, हुड्डा पर कसा तंज

HARYANA RAJYA SABHA ELECTIONS 2026: राज्यसभा चुनाव को लेकर अनिल विज ने किया बड़ा दावा, हुड्डा पर कसा तंज

HARYANA RAJYA SABHA ELECTIONS 2026: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने दोनों सीटों पर जीतने का दावा करते हुए कहा कि वोट डालने तो जाना ही है चाहे वे स्ट्रेचर पर जाएं या फिर व्हील चेयर पर"। वही, मंत्री अनिल विज कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह हुड्डा साहब ने अपने विधायकों को कुफरी भेजा हुआ था इसका साफ मतलब यही है कि उन्हें डर था जिसकी वजह से हुड्डा साहब सभी को बांध कर घूम रहे है।

उल्लेखनीय है कि आज राज्यसभा चुनाव को लेकर दो सीटों पर वोटिंग का दिन है,और वोटिंग के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी अपने निवास से व्हील चेयर पर निकल गए है। दरअसल पिछले काफी समय से मंत्री विज के पैरों में प्लास्टर होने की वजह से विज अपने घर पर ही थे और आज वोटिंग के लिए वे निकले है।

2 सीटों पर तीन उम्मीदवार

आपको बता दें कि हरियाणा के 2 सीटों के लिए तीन उम्मीदवार अपनी किस्मत का आजमा रहे हैं। बीजेपी की तरफ से संजय भाटिया और कांग्रेस की तरफ से कर्मवीर बौद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एक निर्दलीय उम्मीदवार मैदान अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिसके बाद कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच फाइट होने की उम्मीद जताई गई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तम नगर हिंसा मामले में MCD की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर का अवैध हिस्सा ढहाया

दिल्ली में दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उत्तम नगर इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को निगम की टीम ने होली के दौरान हुए हिंसक झगड़े के एक आरोपी के घर के अवैध हिस्सों को तोड़ दिया।

शिव भक्त शुरू कर दें कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारी, रजिस्ट्रेशन ओपन; जानें पूरी प्रक्रिया और लास्ट डेट

भगवान शिव के पवित्र धाम कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हर साल हजारों श्रद्धालु इस दिव्य यात्रा में शामिल होने का सपना देखते हैं, और अब 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन का मौका मिल गया है।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP-हरियाणा समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ गिर सकता है तापमान

देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। 1 और 2 मई को तापमान में गिरावट के साथ 16 राज्यों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश देखने को मिल सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast