Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Tomorrow 17 March 2026, Kal Ka Rashifal: इन पांच राशियों पर होगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Tomorrow 17 March 2026, Kal Ka Rashifal: इन पांच राशियों पर होगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Tomorrow 17 March 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 17 मार्च 2026, मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां आ सकती हैं। वहीं सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ समस्या लेकर आएगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद में आने से बचें। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खर्चा भरा रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक अपनी पढ़ाई से संबंधित किसी समस्या को अपने पिताजी के सामने रख सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे जातक अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि  (Taurus)

वृषभ राशि के जातक अपने कैरियर में आ रही समस्याओं का समाधान पाकर प्रसन्न होंगे। कोई धन संबंधित सूचना प्राप्त हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को आय के कुछ अन्य स्त्रोत भी प्राप्त होंगे। आप अपने बढ़ते हुए खर्च भी आसानी से नियंत्रित कर पाएंगे। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कोई रुकी हुई योजना को फिर से शुरू करेंगे, जिसमें आपको अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। परिवार के सदस्य प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे। जीवनसाथी को आज आप लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। रोजगार की तलाश कर रहे जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। अपनी वाणी से आप अपने सीनियर्स को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को अत्यधिक लाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ समस्या लेकर आएगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद में आने से बचें, अन्यथा आपकी समस्या बढ़ सकती हैं। यदि किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगी। निवेश संबंधी योजना का जिक्र अपने परिजनों व  मित्रो से करने से बचना आपके लिए बेहतर होगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जो जातक वैवाहिक जीवन जी रहे हैं, उनका दिन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को अपने गुरुजनों से कुछ नया सीखने को मिलेगा। नई संपत्ति खरीदने के योग बनते दिख रहे हैं। संतान पक्ष की ओर से निराशा हाथ लगेगी।

तुला राशि (libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापारिक मामलों में परेशानी लेकर आएगा। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में किसी डील को फाइनल करने में समस्या सकती है। आज आपको कई तरह के स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, जैसे सिर दर्द, बदन दर्द, थकान आदि। स्वास्थ्य विकार के कारण किसी काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे और आपके कुछ काम लटक सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज कोई धन संबंधित सूचना प्राप्त हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण कार्य जो लंबे समय से रुके हुआ था, वह आज पूरा हो सकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक यदि किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उन्हें पूरी मेहनत करनी होगी। इधर-उधर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपनी परीक्षा की तैयारियों में लगें, सफलता जरूर मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। अहंकार की भावना से ग्रसित होकर यदि किसी से अपशब्द कहेंगे, तो बाद में इसके लिए आपको पछतावा होगा। कार्यक्षेत्र में अपने कार्य को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे, तभी वह समय से पूरे हो सकेंगे। व्यापार करने वाले जातकों की जो डील काफी लंबे समय से रुकी हुई थी वो फाइनल होने की प्रबल संभावना है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपकी माताजी की सेहत में आ रही गिरावट के कारण भाग दौड़ में लगे रहेंगे। काफी समय से रुके हुए काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जिसके चलते आपको पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन धन संबंधित कोई समस्या लेकर आ सकता है। अपने विरोधियों के चलते कुछ समस्या रहेगी, क्योंकि वह कार्य क्षेत्र में आपकी आलोचना कर सकते हैं। इस विवाद से आपको बचना होगा, अन्यथा आपके सीनियर्स आपसे नाराज रहेंगे। व्यापार करने वाले जातक आज काफी जोश में रहेंगे, जिससे आपके व्यापार में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। परिवार में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। जो जातक विदेश घूमने की इच्छा रख रहे थे, उनकी इच्छा आज पूरी हो सकती है। नौकरी कर रहे जातक कार्यक्षेत्र में कुछ रचनात्मक कार्य में भी भाग ले सकते हैं। यदि किसी मित्र की मदद करने का मौका मिलता है, तो मदद अवश्य करें।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: काली पट्टी बांधकर सीएम रेखा गुप्ता का विरोध, कहा- 'संसद में जो हुआ वह पीड़ादायक

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन बिल के पारित न हो पाने को महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय करार दिया है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को संसद में जो हुआ, वह हर उस महिला के लिए पीड़ादायक और निराशाजनक है, जो अपने अधिकार और सम्मान की उम्मीद रखती है। मुख्यमंत्री ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित समिट में काली पट्टी बांधकर विपक्ष की महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला अधिकारों को लेकर जबर्दस्त नारेबाजी भी की गई।

महिला आरक्षण बिल गिरने पर सियासी टकराव तेज, राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का जोरदार विरोध

Women Reservation Bill Controversy: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के एक दिन बाद राजधानी दिल्ली में राजनीतिक तापमान चरम पर पहुंच गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी का पुतला भी जलाया और विपक्ष पर महिला विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें