Search KhabarFast

Press ESC to close

Iran-US Faceoff: युद्ध के बीच यूएई में 19 भारतीय को क्यों किया गया गिरफ्तार? सभी पर लगे संगीन आरोप

Iran-US Faceoff: युद्ध के बीच यूएई में 19 भारतीय को क्यों किया गया गिरफ्तार? सभी पर लगे संगीन आरोप

Indians Arrested In UAE: एक तरफ इजरायल-अमेरिका और ईरान में युद्ध हो रहा है। दूसरी तरफ इस युद्ध का खामियाजा ईरान के पड़ोसी देशों को भी भुगतना करना पड़ा रहा है। इसी बीच यूएई में भारतीय नागरिकों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। यूएई में 19 भारतीय को गिरफ्तार किया गया है।  

दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात ने युद्ध के फर्जी और भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वालों पर शिकंजा कसा है। इस तरह से यूएई में काम करने वाले 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 19 भारतीय नागरिक शामिल है। इस बात की जानकारी एक न्यूज एजेंसी की तरफ से दी गई है।

17 भारतीय गिरफ्तार

यूएई की आधिकारिक समाचार एजेंसी की तरफ से कहा गया है कि आरोपियों को सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। ताजा लिस्ट में 19 भारतीय भी शामिल है। यूएई के अटॉर्नी जनरल डॉ हमाद सैफ द्वारा जारी बयान के अनुसार यह कार्रवाई डिजिटल मंच की सख्त निगरानी के बाद की गई है। जिसका उद्देश्य फर्जी जानकारी को रोकना है, जिसके कारण सार्वजनिक अव्यवस्था फैलती है। वहीं, जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी तीन समुहों में बंटे हुए थे और अलग-अलग गतिविधियों में शामिल थे। यूएई के कानून के तहत ऐसे अपराधों की सजा कम से कम एक साल की जेल और लगभग 22 लाख रुपए जुर्माना है। 

युद्ध के कारण उड़ान प्रभावित

क्षेत्रीय विमानन को पहले ही काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। पिछली बार उड़ानों के निलंबन को दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे प्रभावति हुए थे। जिसके परिणामस्वरूप पूरे क्षेत्र में 1800 से अधिक उड़ाने कैंसिल की गई है। दुबई से होकर गुजरने वाले भारत के कई यात्रियों को सलाह दी गई है कि वह अपडेट समय सारिणी की जानकारी एयरलाइन की वेबसाइटों या मोबाइल ऐप से प्राप्त करें क्योंकि, उड़ाने प्रभावित होने के बाद भी बुकिंग चालू रह सकती है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

Government Marine Insurance Pool: वैश्विक तनाव और समुद्री जोखिमों के बीच भारत सरकार ने शिपिंग उद्योग को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (Bharat Maritime Insurance Pool - BMI Pool) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Iran-US News:‘खत्म हुई होर्मुज स्ट्रेट की दिक्कत’ डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा

Iran-US News: US और ईरान के बीच मतभेदों पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मतभेद हैं, तो हमें उन्हें सुलझाना होगा। मुझे नहीं लगता कि बहुत ज़्यादा बड़े मतभेद हैं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा और शानदार दिन होगा क्योंकि ईरान ने अभी-अभी घोषणा की है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खुल गया है और बिजनेस और पूरे रास्ते के लिए तैयार है। लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी नेवी के साथ, दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी मिलिट्री के साथ, हमने नेवल ब्लॉकेड बनाया है। मेरे पहले टर्म में, हमने इसे बनाया था। हम ईरान के मामले में तब तक पूरी ताकत और असर में रहेंगे जब तक ईरान के साथ हमारा ट्रांजैक्शन 100% पूरा और पूरी तरह से साइन नहीं हो जाता।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें