Search KhabarFast

Press ESC to close

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद PAK में भूचाल! पूर्व क्रिकेटर ने PCB को सुनाई खरी-खोटी

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद PAK में भूचाल! पूर्व क्रिकेटर ने PCB को सुनाई खरी-खोटी

Former Cricketer Lashesh Out On PCB: टी20 विश्व कप में लचर प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ भी मुंह की खानी पड़ी है। वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया। इस हार के बाद पाकिस्तान में भूचाल आ गया है। आलम ये है कि पूर्व क्रिकेटर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को खरी-खोटी सुना दी है।

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने जमकर पाकिस्तान टीम और पीसीबी की आलोचना की है। अकमल ने कहा कि पाकिस्तान में क्रिकेट का लेवल ऐसा हो गया है कि नीदरलैंड भी सोच रहा होगा कि इनके खिलाफ सीरीज हो जाए, ताकी उन्हें टेस्ट नेशन का दर्जा मिल जाए।

पाकिस्तानी टीम पर भड़के कामरान

कामरान अकमल ने आगे कहा कि अगर आप जीतोगो नहीं तो क्या आईसीसी ट्रॉफी चोरी करके लानी है? पाकिस्तान के क्रिकेट लेवल का सोचिए क्या हो गया है हमारा, किसी को कोई फ्रिक नहीं की आप मैच क्यों हारे। कामरान अकमल ने कहा कि आप एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं, इतना अच्छा कंडिशन था। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे हारने पर कामरान अकमल ने कहा कि पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी क्यों नहीं की। आप इन टीमों से नहीं जीतेंगे तो क्या आईसीसी ट्रॉफी चोरी करके लानी है? 

बांग्लादेश के खिलाफ पाक की हार

बता दें कि हाल में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीजी खेली गई थी। इस सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी वनडे में बांग्लादेश ने 11 रनों से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। जिसके बाद पाकिस्तान के प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे। इससे पहले आईसीसी टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और ग्रुप स्टेज में टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। खराब प्रदर्शन के कारण ही टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम को वनडे टीम में भी जगह नहीं दी गई।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लय से कैसे भटके बुमराह, 164 रन खर्च किए लेकिन विकेट 0, जानें क्यों बेरंग हो रहे 'यॉर्कर किंग'

Bumrah IPL 2026 Performance:आईपीएल 2026 में मुंबई शायद विजय रथ पर सवार होना भूल गई है। अभी तक खेले गए पांच मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत मिली है। टीम के लिए दुर्भाग्य की बात तो ये है कि कोई खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म है, तो चोट के कारण बाहर है।

KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, कप्तान अजिंक्य रहाणे भावुक आए नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम लगातार हार झेल रही है, जिससे कप्तान अजिंक्य रहाणे पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है।

टी20 विश्व कप में हुई थी मैच फिक्सिंग? टीम के कप्तान का नाम आया सामने; ICC ने शुरू की जांच

ICC Investigat Match Fixing:टी20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया। कप्तान सूर्यकुमार की अगुवाई में भारतीय तीसरी टी20 विश्व कप को अपने नाम किया। अब टी20 विश्व से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें