Search KhabarFast

Press ESC to close

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विमान में आई खराबी, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने हुए थे रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विमान में आई खराबी,  वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने हुए थे रवाना

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनके विशेष विमान एयर फोर्स वन में इलेक्ट्रिकल खराबी सामने आ गई। व्हाइट हाउस के अनुसार, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को तुरंत मैरीलैंड स्थित जॉइंट बेस एंड्रूज़ वापस लाया गया, ताकि राष्ट्रपति किसी भी जोखिम से बचते हुए दूसरे विमान से यात्रा कर सकें। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप की दावोस यात्रा रद्द नहीं की गई है. उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण केवल विमान बदला गया है और राष्ट्रपति नए विमान से स्विट्ज़रलैंड के लिए रवाना होंगे। स्विट्ज़रलैंड के दावोस में होने वाली वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की सालाना बैठक में इस बार दुनिया के कई बड़े चेहरे शामिल होने जा रहे हैं। जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डिमन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग जैसे दिग्गज नेता और उद्योगपति दावोस पहुंचेंगे। 
 
2020 के बाद पहली बार दावोस पहुंचेंगे ट्रंप
 
डोनाल्ड ट्रंप अपने पहले कार्यकाल के दौरान साल 2020 में दावोस गए थे।  इसके बाद वह पहली बार इस साल खुद वहां पहुंच रहे हैं। पिछले साल उन्होंने व्हाइट हाउस लौटने के कुछ ही दिनों बाद वर्चुअल तरीके से संबोधन किया था, जिसने काफी हलचल मचा दी थी। इस बार ट्रंप के साथ अमेरिका का अब तक का “सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल” दावोस जाएगा। WEF के आयोजकों के मुताबिक इस साल करीब 3,000 अलग-अलग क्षेत्रों के नेता दावोस में हिस्सा लेंगे. इनमें रिकॉर्ड 400 राजनीतिक नेता, 850 बड़ी कंपनियों के सीईओ और 100 टेक्नोलॉजी क्षेत्र के अग्रणी लोग शामिल होंगे.
 
कई बड़े वैश्विक नेता भी नहीं होंगे शामिल
 
दावोस में कई बड़े नाम इस बार नजर नहीं आएंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का आना तय था, लेकिन बाद में उनके न आने की पुष्टि हो गई। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी WEF की सूची में नहीं हैं। इसके अलावा ब्राज़ील और भारत के शीर्ष नेता भी सूची में शामिल नहीं हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मणिपुर से अफ्रीका तक 5,700 KM का सफर, नन्ही चिड़िया 'अलांग' ने 101 घंटे तक भरी नॉनस्टॉप उड़ान

Amur Falcon Alang: महज 150 ग्राम वजन की एक नन्ही चिड़िया ने अपनी उड़ान से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। मणिपुर से अफ्रीका के सोमालिया तक इस पक्षी ने बिना कहीं रुके करीब 5,700 किलोमीटर का सफर पूरा किया। खास बात यह है कि इस लंबी यात्रा को पूरा करने में उसे सिर्फ 101 घंटे यानी 4 दिन और 5 घंटे लगे। 'अलांग' नाम की इस अमूर फाल्कन ने अरब सागर के ऊपर लगातार

ढाका में फिर सुलगा बांग्लादेश, अवामी लीग के 30 घरों में आगजनी, कई कार्यकर्ता घायल

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। नरेल जिले के एक गांव में अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर जमकर बवाल हुआ। करीब 30 घरों को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि कई दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल ड्रग तस्कर ‘चापो इसिड्रो’ गिरफ्तार, 11 की मौत; 46 करोड़ का था इनाम

Mexico Drug Lord Arrested: मेक्सिको की सेना ने FBI की 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात ड्रग तस्कर फॉस्टो इसिड्रो मेजा बेल्ट्रान को गिरफ्तार कर लिया है। उसे ‘चापो इसिड्रो’ के नाम से भी जाना जाता है। मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी राज्य सिनालोआ में सेना के विशेष कमांडो ने यह कार्रवाई की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast