Search KhabarFast

Press ESC to close

मणिपुर से अफ्रीका तक 5,700 KM का सफर, नन्ही चिड़िया 'अलांग' ने 101 घंटे तक भरी नॉनस्टॉप उड़ान

मणिपुर से अफ्रीका तक 5,700 KM का सफर, नन्ही चिड़िया 'अलांग' ने 101 घंटे तक भरी नॉनस्टॉप उड़ान

Amur Falcon Alang: महज 150 ग्राम वजन की एक नन्ही चिड़िया ने अपनी उड़ान से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। मणिपुर से अफ्रीका के सोमालिया तक इस पक्षी ने बिना कहीं रुके करीब 5,700 किलोमीटर का सफर पूरा किया। खास बात यह है कि इस लंबी यात्रा को पूरा करने में उसे सिर्फ 101 घंटे यानी 4 दिन और 5 घंटे लगे। 'अलांग' नाम की इस अमूर फाल्कन ने अरब सागर के ऊपर लगातार उड़ान भरते हुए यह असाधारण सफर पूरा किया। वैज्ञानिक सैटेलाइट ट्रांसमीटर की मदद से उसकी पूरी यात्रा पर नजर रख रहे थे।

अलांग ने अपनी इस लंबी यात्रा की शुरुआत मणिपुर के तामेंगलॉन्ग जिले के चिउलुआन स्थित एक पारंपरिक विश्राम स्थल से की थी। यहां उसने करीब 25 दिन बिताए और लंबी उड़ान के लिए पर्याप्त ऊर्जा जुटाई। इसके बाद उसने अरब सागर के ऊपर से उड़ान भरते हुए सोमालिया तक का रास्ता तय किया। इस दौरान वह न तो आराम करने के लिए कहीं रुकी और न ही खाने के लिए जमीन पर उतरी।

150 ग्राम की चिड़िया ने पार किया समुद्र

अमूर फाल्कन छोटे शिकारी प्रवासी पक्षियों की प्रजाति है। इनका वजन लगभग 150 ग्राम होता है, लेकिन इनकी लंबी दूरी तक उड़ान भरने की क्षमता बेहद खास है। हर साल ये पक्षी पूर्वी रूस, मंगोलिया और पूर्वोत्तर चीन के प्रजनन क्षेत्रों से निकलकर अफ्रीका के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों की ओर प्रवास करते हैं। इस यात्रा में पूर्वोत्तर भारत इनके लिए महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। मणिपुर और नागालैंड में ये पक्षी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। यहां भोजन और आराम करने के बाद अरब सागर पार कर अफ्रीका की ओर बढ़ते हैं।

साथी 'अपापांग' भी भर रहा है लंबी उड़ान

अलांग के साथ उसका साथी 'अपापांग' भी अफ्रीका की ओर प्रवास कर रहा है। सैटेलाइट ट्रैकिंग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अपापांग 95 घंटे में करीब 4,100 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका था और अभी अरब सागर के ऊपर उड़ रहा था। दोनों पक्षियों की यात्रा पर वन्यजीव विशेषज्ञ लगातार नजर बनाए हुए हैं।

सैटेलाइट ट्रांसमीटर से हो रही निगरानी

इस अनोखी यात्रा को ट्रैक करने के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के वैज्ञानिकों ने नवंबर 2025 में अलांग और अपापांग के शरीर पर हल्के सैटेलाइट ट्रांसमीटर लगाए थे। मणिपुर अमूर फाल्कन ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के तहत इन उपकरणों की मदद से वैज्ञानिक पक्षियों की लोकेशन, उड़ान की अवधि और प्रवास के रास्तों की जानकारी जुटा रहे हैं। अलांग की यह यात्रा न केवल अमूर फाल्कन की असाधारण क्षमता को दिखाती है, बल्कि प्रवासी पक्षियों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के महत्व को भी सामने लाती है।
 

Also read: नेपाल में दर्दनाक हादसा...700 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी EV वैन, मौके पर 10 लोगों ने तोड़ा दम; 5 बुरी तरह धायल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल ड्रग तस्कर ‘चापो इसिड्रो’ गिरफ्तार, 11 की मौत; 46 करोड़ का था इनाम

Mexico Drug Lord Arrested: मेक्सिको की सेना ने FBI की 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात ड्रग तस्कर फॉस्टो इसिड्रो मेजा बेल्ट्रान को गिरफ्तार कर लिया है। उसे ‘चापो इसिड्रो’ के नाम से भी जाना जाता है। मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी राज्य सिनालोआ में सेना के विशेष कमांडो ने यह कार्रवाई की।

नाइजीरिया में नाव पलटने से मातम, अंतिम संस्कार में जा रहे 24 लोगों की डूबकर मौत, मचा हड़कंप

Nigeria Boat Accident: दक्षिणी नाइजीरिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों से भरी एक नाव पलट गई, जिसमें कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast