Search KhabarFast

Press ESC to close

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल ड्रग तस्कर ‘चापो इसिड्रो’ गिरफ्तार, 11 की मौत; 46 करोड़ का था इनाम

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल ड्रग तस्कर ‘चापो इसिड्रो’ गिरफ्तार, 11 की मौत; 46 करोड़ का था इनाम

Mexico Drug Lord Arrested: मेक्सिको की सेना ने FBI की 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात ड्रग तस्कर फॉस्टो इसिड्रो मेजा बेल्ट्रान को गिरफ्तार कर लिया है। उसे ‘चापो इसिड्रो’ के नाम से भी जाना जाता है। मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी राज्य सिनालोआ में सेना के विशेष कमांडो ने यह कार्रवाई की।

इस दौरान हुई मुठभेड़ में चार सैनिकों और सात संदिग्ध हमलावरों समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई। FBI ने चापो इसिड्रो की गिरफ्तारी में मददगार जानकारी देने वाले के लिए 50 लाख डॉलर यानी करीब 46.34 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था।

सेना के ऑपरेशन में 8 लोग गिरफ्तार

मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस सैन्य अभियान में चापो इसिड्रो के दूसरे नंबर के साथी और उसके संगठन के वित्तीय मामलों को संभालने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें गिरोह के तीन प्रमुख सदस्य शामिल हैं। मंत्रालय के अनुसार, गिरोह के सदस्यों ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए सेना पर हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। इस दौरान गुआसावे शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए भेजे गए चार सैनिकों की भी मौत हो गई।

गिरफ्तारी के बाद सिनालोआ में हिंसा

चापो इसिड्रो की गिरफ्तारी के बाद सिनालोआ राज्य में तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुआसावे में हुई गोलीबारी से लोगों में दहशत फैल गई। सुरक्षा हालात को देखते हुए वहां चल रहा एक पेशेवर बेसबॉल मैच भी रोकना पड़ा। इस बीच गिरोह के सदस्यों ने कई सड़कों पर गाड़ियों में आग लगा दी और रास्ते बंद कर दिए। इससे इलाके में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। गिरफ्तारी के बाद संभावित हिंसा को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर रहीं।    

Also read: Bangladesh Violence: शेख हसीना की वापसी के ऐलान से बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, 21 जिलों में आगजनी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नाइजीरिया में नाव पलटने से मातम, अंतिम संस्कार में जा रहे 24 लोगों की डूबकर मौत, मचा हड़कंप

Nigeria Boat Accident: दक्षिणी नाइजीरिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों से भरी एक नाव पलट गई, जिसमें कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई।

ऑपरेशन सिंदूर: चीन-पाकिस्तान की मिलीभगत का पर्दाफाश, अमेरिकी रिपोर्ट में चौंकाने वाले दावे

China helped Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के समय चीन ने पाकिस्तान की मदद क्यों की थी? क्या इसके पीछे सिर्फ दोनों की दोस्ती थी या कोई बड़ा प्लान था? इस सवाल का जवाब अब अमेरिकी कांग्रेस के एक पैनल की नई रिपोर्ट में मिला है। रिपोर्ट का कहना है कि चीन ने पाकिस्तान की मदद करके भारत की बढ़ती ताकत पर ब्रेक लगाने की कोशिश की थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast