Search KhabarFast

Press ESC to close

US-Iran War:मौत के मुंह से निकला अमेरिकी पायलट! भारी गोलीबारी के बीच ईरान से किया गया रेस्क्यू

US-Iran War:मौत के मुंह से निकला अमेरिकी पायलट! भारी गोलीबारी के बीच ईरान से किया गया रेस्क्यू

US-Iran War:कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार अमेरिका ने उस पायलट को खोज निकाला है, जो ईरान के द्वारा  F-15E विमान गिराए जाने के बाद लापता हो गया था। हांलाकि, यह बचाव अभियान किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था। 

अमेरिकी स्पेशल फोर्स की रेस्क्यू टीमों को पायलट तक पहुंचने के लिए ईरान की धरती पर भीषण गोलीबारी का सामना करना पड़ा। दरअसल, शुक्रवार को कुवैत के ऊपर उड़ान भरे रहे अमेरिकी फाइटर जेट को ईरान ने निशाना बनाया था, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

अमेरिका पायलट हो गया था लापता 

ईरान के हमले में अमेरिकी फाइटर जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया था लेकिन, दूसरा पायलट लापता हो गया था और ईरान में गिरे होने की सूचना मिली थी। ईरान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में लापता अमेरिकी पायलट को ना केवल अमेरिका सेना खोज रही था बल्कि  ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर 'सर्च ऑपरेशन' शुरू कर दिया था। 

ईरान ने पायलट के ऊपर रखा था इनाम 

बता दें कि ईरान ने पायलट की जानकारी देने वाले को 60 हजार डॉलर का इनाम देने का ऐलान किया था।  पायलट को खोज निकालने के लिए ईरान ने अपनी सेना के अलावा कबीलाई लोगों को भी तैनात किया था। 28 फरवरी से जारी युद्ध में F-15E पहला विमान था, जिसे ईरानी सेना ने स्ट्राइक कर मार गिराया है। अमेरिकी सेना के F-15E स्ट्राइक ईगल के लिए 3.11 करोड़ डॉलर का विमान है। इसमें एक पायलट और एक वेपन सिस्टम ऑफिसर सवार होते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Japns's Earthquake: जापान में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, अब भयंकर सुनामी का अलर्ट जारी

Tsunami Alert In Japan: जापान में 20 अप्रैल को भीषण भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 7.4 रिक्टर स्केल पर देखी गई। जापान के मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की है। इसमें तटीय क्षेत्रों के पास रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित निकालने की अपील की गई है।

शांति वार्ता रद्द होते ही ओमान की खाड़ी में तनाव, ईरान ने अमेरिकी जहाजों पर ड्रोन से किया हमला

US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता रद्द हो गई है। 19 अप्रैल को डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में दूसरे दौर की शांति वार्ता होने का ऐलान किया था लेकिन, अब ईरान ने अपने प्रतिनिधि को इस्लामाबाद भेजने से मना कर दिया है।

Iran-US War: क्या फिर भड़कने वाली है जंग! US ने पकड़ा ईरान का कार्गो जहाज, इस्लामाबाद शांति वार्ता पर संकट बरकरार

Iran-US Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही नाजुक सीजफायर की स्थिति एक बार फिर खतरे में पड़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज की खाड़ी के पास ईरानी झंडे वाले कार्गो जहाज 'तौस्का' को जबरन रोका, उसकी इंजन रूम में गोलीबारी कर उसे नुकासन पहुंचाआ और अमेरिकी मरीन ने जहाज पर कब्जा कर लिया

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें