Search KhabarFast

Press ESC to close

US-Iran Ceasefire: ‘यह Middle East का 'स्वर्ण युग' साबित हो सकता है’ सीजफायर के बाद ट्रंप का बड़ा बयान

US-Iran Ceasefire: ‘यह Middle East का 'स्वर्ण युग' साबित हो सकता है’ सीजफायर के बाद ट्रंप का बड़ा बयान

US-Iran Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात को ईरान के साथ दो हफ्ते के अस्थायी युद्धविराम की घोषणा कर दी है। यह फैसला ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत पूरी तरह और सुरक्षित रूप से खोलने की शर्त पर लिया गया है। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा अपने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान दिया है। 

US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर एक पोस्ट किया है। विश्व शांति के लिए एक बहुत बड़ा दिन! ईरान भी यही चाहता है, अब उनका सब्र टूट चुका है! और ठीक इसी तरह, बाकी सभी का भी! यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका, Strait of Hormuz में जहाज़ों की आवाजाही को सुचारू बनाने में मदद करेगा। वहां बहुत सारे सकारात्मक काम होंगे! इससे बहुत ज़्यादा आर्थिक फ़ायदा होगा। ईरान अब अपने पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है। 

Also read: US-Iran Ceasefire: सीजफायर पर इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का बड़ा बयान, कहा- सीज़फ़ायर में लेबनान शामिल नहीं है

यह Middle East का 'स्वर्ण युग' साबित हो सकता है- ट्रंप 

ट्रंप ने कहा कि हम हर तरह की ज़रूरी चीज़ों से लदे हुए वहां मौजूद रहेंगे, और बस "आस-पास ही रहेंगे" ताकि यह पक्का हो सके कि सब कुछ ठीक-ठाक हो। मुझे पूरा भरोसा है कि ऐसा ही होगा। ठीक वैसे ही, जैसा कि हम US में अनुभव कर रहे हैं, यह Middle East का 'स्वर्ण युग' साबित हो सकता है। 

हमलों को दो हफ्ते के लिए निलंबित करने पर सहमत हूं- ट्रंप 

इससे पहले ट्रंप ने कहा कि ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के अनुरोध पर उन्होंने ईरान पर हमलों को दो हफ्ते के लिए रोकने का फैसला किया है। उन्होंने कहा 'ईरान के इस्लामिक रिपब्लिक द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने की शर्त पर मैं ईरान पर बमबारी और हमलों को दो हफ्ते के लिए निलंबित करने पर सहमत हूं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ढाका में फिर सुलगा बांग्लादेश, अवामी लीग के 30 घरों में आगजनी, कई कार्यकर्ता घायल

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। नरेल जिले के एक गांव में अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर जमकर बवाल हुआ। करीब 30 घरों को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि कई दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

RBI का बड़ा प्रस्ताव, एक बटन दबाते ही बंद होंगे बैंक खाते से सभी ऑनलाइन पेमेंट; फ्रॉड पर लगेगी लगाम

RBI Propsal To Stop Fraud: डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रहा है। RBI ने ‘Stop Switch’ सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत ग्राहक ऑनलाइन धोखाधड़ी का शक होने पर एक बटन दबाकर अपने बैंक खाते से होने वाले सभी नए डिजिटल डेबिट ट्रांजैक्शन रोक सकेंगे।

India-Nepal Relation: नेपाल को PM मोदी का बड़ा तोहफा...24 हजार करोड़ का आर्थिक पैकेज, IIT कैंपस और इनोवेशन हब बनाने का किया ऐलान

ndia-Nepal Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने आज सोमवार को मिलकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह एक नई वीकली ट्रेन सर्विस है जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट को नेपाल के जनकपुर धाम से जोड़ेगी। यह नई पैसेंजर सर्विस भारत और नेपाल के बीच क्रॉस-बॉर्डर रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है, साथ ही दो महत्वपूर्ण धार्मिक जगहों के बीच यात्रा को आसान बनाएगी, जिनके बीच लंबे समय से सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast