Search KhabarFast

Press ESC to close

सावरकर पर टिप्पणी पड़ी भारी, राहुल के बाद अब सोनिया गांधी पर भी केस की तैयारी?

सावरकर पर टिप्पणी पड़ी भारी, राहुल के बाद अब सोनिया गांधी पर भी केस की तैयारी?

Veer Savarkar Vivad: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब को लेकर एक बार फिर सावरकर विवाद गरमा गया है। उनकी किताब ‘बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव’ में सावरकर के बारे में लिखी गई कुछ बातों पर वीर सावरकर के परपोते सत्यकी सावरकर ने आपत्ति जताई है और सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेज दिया है।सत्यकी के वकील संग्राम कोल्हटकर के मुताबिक, किताब के दो पेजों पर लिखी बातें विवाद की वजह बनी हैं। पेज 201 पर लिखा गया है कि जब कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजों की जेलों में यातनाएं झेल रहे थे, तब सावरकर अंग्रेजों से दया की भीख मांग रहे थे और उनके संगठन के लोग अंग्रेजों के लिए मुखबिरी कर रहे थे।

पेज 443 पर सावरकर की विचारधारा को ऐसे भारत से जोड़ा गया

वहीं पेज 443 पर सावरकर की विचारधारा को ऐसे भारत से जोड़ा गया है, जहां हिंदुओं को सबसे ऊपर रखा जाता है।सत्यकी का कहना है कि इन बातों से सावरकर की आजादी की लड़ाई और उनकी विचारधारा की गलत तस्वीर पेश होती है। इसलिए नोटिस में सोनिया गांधी से बिना शर्त माफी मांगने, सार्वजनिक रूप से सफाई देने और गलत जानकारी को सुधारने की मांग की गई है। साथ ही किताब के अगले संस्करणों और डिजिटल कॉपी से विवादित हिस्से हटाने को भी कहा गया है।अभी सोनिया गांधी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। उनके वकील को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। अगर तय समय में जवाब नहीं मिला, तो मामला पुणे जिला अदालत में ले जाया जाएगा। सत्यकी के वकील का कहना है कि फिलहाल मानहानि के मामले पर फोकस है, लेकिन दूसरे कानूनी विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।

राहुल गांधी भी फंस चुके हैं विवाद में

सावरकर पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पहले भी कई बार कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। नवंबर 2022 में महाराष्ट्र के अकोला में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने सावरकर को अंग्रेजों का सहयोगी बताया था और कहा था कि उन्हें अंग्रेजों से पेंशन मिलती थी। इस बयान पर यूपी में उनके खिलाफ शिकायत हुई थी। लखनऊ की मजिस्ट्रेट अदालत ने दिसंबर 2024 में उन्हें समन भी जारी किया था।राहुल गांधी ने इस कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। 14 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत और समन रद्द कर दिए। कोर्ट ने कहा कि मुकदमा चलाने के लिए यूपी सरकार की जरूरी मंजूरी नहीं ली गई थी।इसी तरह अप्रैल 2023 में सत्यकी सावरकर ने ही पुणे की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

Also read: महंगाई का डबल अटैक, सरसों तेल ₹258, अरहर दाल ₹150, रसोई का बजट बिगड़ा

राहुल पर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

यह मामला राहुल के मार्च 2023 में लंदन में दिए गए भाषण से जुड़ा था। पुणे की विशेष एमपी/एमएलए अदालत में इस मामले की कार्यवाही अभी चल रही है।जून 2022 में नासिक के देवेंद्र भुटाडा ने भी राहुल पर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया था। हालांकि 12 मार्च 2026 को शिकायतकर्ता के केस वापस लेने के बाद अदालत ने वह मामला बंद कर दिया।नवंबर 2022 में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना कार्यकर्ता वंदना डोंगरे ने ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि राहुल ने कहा था कि सावरकर ने अंग्रेजों से डरकर माफी मांगी थी और गांधी-पटेल जैसे नेताओं के साथ विश्वासघात किया था। यह मामला अभी भी अदालत में चल रहा है।

सोनिया पर पहले भी हुआ था केस, लेकिन मामला अलग था

साल 2017 में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ एक मानहानि शिकायत दर्ज हुई थी। इसमें आरोप था कि उन्होंने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को BJP-RSS की विचारधारा से जोड़ा था। उस मामले में मजिस्ट्रेट अदालत ने सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत खारिज कर दी थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

SBI में निकली बंपर सैलरी वाली नौकरी, AI ऑफिसर को मिलेंगे ₹1.6 करोड़, ऐसे करें आवेदन

SBI Recruitment: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने AI की दुनिया में बड़ा दांव खेल दिया है। बैंक ने पहली बार Chief AI Officer की पोस्ट निकाली है, जिसके लिए सालाना 1.6 करोड़ रुपये तक का पैकेज ऑफर किया गया है। जैसे ही यह वैकेंसी सामने आई, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

Ertiga से सस्ती Maruti Suzuki की नई फैमिली कार, 6.5 लाख रुपये हो सकती है शुरुआती कीमत

Maruti Cheaper Car:Maruti Suzuki भारतीय बाजार में अपनी कारों की रेंज को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी की एक नई फैमिली कार को लेकर चर्चा तेज है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 6.5 लाख रुपये हो सकती है। अगर यह कार भारत में लॉन्च होती है तो यह Maruti Suzuki Ertiga से सस्ता विकल्प बन सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast