Search KhabarFast

Press ESC to close

5 रुपये में खड़ा किया 2500 करोड़ रुपये का कारोबार, देश-विदेश में बनाई खास पहचान

5 रुपये में खड़ा किया 2500 करोड़ रुपये का कारोबार, देश-विदेश में बनाई खास पहचान

Khabar Fast, Bikanerwala Success Story : जो कभी मेहनत करना नहीं छोड़ते है वो एक न एक दिन जरूर कामयाब होते है आ हम आपके लिए ऐसे शख्स की कहानी लेकर आए है जिन्होंने अपने ब्रांड से देश ही नहीं विदेशों में भी पहचान बनाई है। शुरुआत में काकाजी बाल्टी में रसगुल्ले भरकर और कागज की पुड़िया में बीकानेरी भुजिया और नमकीन बांधकर बेचते थे। दिन भर में करीब पांच रुपये की कमाई होती थी। जिसमें वह बहुत खुश हो जाते थे।

लगता है जैसे कल की ही बात हो... जब मैं पांच-छह साल पहले देश-विदेश में मशहूर 'बीकानेरवाला' ब्रांड के संस्थापक लाला केदारनाथ अग्रवाल उर्फ काकाजी (86) से उनके करोल बाग वाले घर पर मिला था। मुझे भूख नहीं थी फिर भी 'अतिथि देवो भव:' को साकार करते हुए खुद काकाजी ने मुझे एक-एक बाइट तोड़कर खाना खिलाया था। डाइनिंग टेबल पर ही उनसे बाल्टी में पांच रुपये के रसगुल्ले बेचने से लेकर 'बीकानेरवाला' के 2500 करोड़ रुपये से अधिक के सफर के बारे में बातचीत हुई थी। Bikanerwala Success Story

सरल स्वभाव

अब जबकि सोमवार को काकाजी का शरीर पूरा होने के बाद वह हमारे बीच नहीं हैं, तब उनकी एक-एक बात ऐसे याद आ रही है जैसे यह कल की ही बात हो। इतनी बड़ी शख्सियत होने के बावजूद वह बेहद सरल और मृदुल स्वभाव के थे। डाइनिंग टेबल पर खाने के साथ-साथ काकाजी से हलके-फुलके अंदाज में हुई बातचीत में उन्होंने बीकानेरवाला के पूरे सफर के बारे में बताया था।

बीकानेर से सफर शुरू

बतौर काकाजी 1955 में वह राजस्थान के बीकानेर से अपने बड़े भाई सत्यनारायण अग्रवाल के साथ कोलकाता और मुंबई से होते हुए दिल्ली आए थे। यहां उनका कोई ठौर-ठिकाना नहीं था। किसी जानकार के माध्यम से पुरानी दिल्ली में संतलाल खेमका धर्मशाला में दोनों भाई ठहरे थे। शुरू में परांठे वाली गली में फिर 1956 में नई सड़क पर एक अलमारी किराए पर मिली। दिल्ली में सबसे पहली दुकान 1962 में मोती बाजार में हुई। इसके बाद 1972 में करोल बाग में दुकान खरीदी जो अभी तक चल रही है। आज 'बीकानेरवाला' और 'बीकानो' के देश-विदेश में 200 से अधिक आउटलेट हैं। Bikanerwala Success Story

बेचते थे रसगुल्ले

काकाजी ने बताया था कि शुरुआत में वह बाल्टी में रसगुल्ले भरकर और कागज की पुड़िया में बीकानेरी भुजिया और नमकीन बांधकर बेचते थे। दिन भर में करीब पांच रुपये की कमाई होती थी। जिसमें वह बहुत खुश हो जाते थे। पांच रुपये की यह कमाई आज 2500 करोड़ रुपये से भी अधिक की टर्नओवर के रूप में पहुंच गई है।

उनके इतनी जल्दी हिट होने के पीछे का भी एक बड़ा कारण दिवाली रही। 1955 में जब दोनों भाई दिल्ली आए थे, तब कुछ दिन बाद ही दिवाली थी। पुरानी दिल्ली में उनके रसगुल्ले पहले से ही पसंद किए जाने लगे थे, लेकिन दिवाली की बिक्री ने उन्हें सुपरहिट कर दिया। Bikanerwala Success Story

रसगुल्लों की बिक्री

हाल यह हो गया कि रसगुल्लों की बिक्री पर राशनिंग करनी पड़ी। एक ग्राहक को एक बार में 10 से अधिक रसगुल्ले नहीं बेचते थे, नहीं तो और ग्राहकों को रसगुल्ले नहीं मिल पा रहे थे। यह भी बता दें कि आज के बीकानेरवाला ब्रांड का नाम 1955 में BBB रखा गया था। जिसे अगले साल ही बड़े भाई और स्थानीय लोगों की सलाह पर बदलकर बीकानेरवाला कर दिया गया। फिर तब से आज तक यही ब्रांड चल रहा है।

बड़ा है परिवार

परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी शादीशुदा हैं। बेटों में सबसे बड़े राधे मोहन अग्रवाल (63), नवरत्न अग्रवाल (59) और सबसे छोटे रमेश अग्रवाल (56) हैं। नवरत्न अग्रवाल और काकाजी के पोते रोहित अग्रवाल बताते हैं कि कोरोना काल में भी काकाजी एकदम स्वस्थ रहे थे। उनका ऑक्सीजन लेवल हम सबसे अच्छा रहता था। वह कभी भी तनाव में नहीं रहते थे। Bikanerwala Success Story

यही नहीं जब वह करीब 65 साल के थे तब वह लोग दुबई, सिंगापुर और थाइलैंड टूर पर गए थे। जहां उन्होंने पैराग्लाइडिंग के लिए भी कहा था। वह पूरे परिवार को एक ही धागे में बांधने वाले जादूगर थे। उनके जाने से हमारे लिए तो एक युग का अंत हो गया। पूरा परिवार पिता काकाजी और मां नौरती देवी के संस्कारों पर ही चलता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 16 Sep: ज्वेलरी खरीदने से पहले सोने-चांदी की कीमतें जरूर चेक करें, दिल्ली से चेन्नई तक शहरवार रेट लिस्ट जारी

Gold-Silver Rate: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज 16 सितंबर 2026 बुधवार को सोने-चांदी के रेट जारी हो चुके हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, घरेलू बाजार में आज सोने का भाव 1,51,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। जबकि चांदी का भाव 2,31,880 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

Gold-Silver Price Today 15 Sep: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी कमजोर; यहां देखें शहरवार गोल्ड-सिल्वर के ताजे रेट

15 September Gold-Silver Rate: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की स्थिति लगातार बनी हुई है। जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी डॉलर के साथ सोने-चांदी के भाव पर भी पड़ रहा है। चमकती धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Hallmarking Charge Hike: सोने की ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, BIS ने बढ़ाई हॉलमार्किंग फीस

त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले सोने के गहनों से जुड़ा एक बड़ा बदलाव हुआ है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स यानी BIS ने सोने के गहनों और आर्टिकल्स की हॉलमार्किंग फीस बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast