Search KhabarFast

Press ESC to close

सिर्फ ₹25,400 और... तिरुपति, रामेश्वरम समेत 5 धामों के दर्शन, IRCTC ने लॉन्च किया सस्ता टूर पैकेज

सिर्फ ₹25,400 और... तिरुपति, रामेश्वरम समेत 5 धामों के दर्शन, IRCTC ने लॉन्च किया सस्ता टूर पैकेज

IRCTC South India Tour Package: तीर्थ यात्रा को किफायती और सुविधाजनक बनाने के लिए IRCTC श्रद्धालुओं के लिए एक आकर्षक टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में आपको दक्षिण भारत के पांच बड़े धार्मिक स्थलों तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन का मौका मिलेगा। इसके लिए आपको ₹25,400 प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे।

बता दें, यह पैकेज भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से संचालित होगा। यह यात्रा 14 जुलाई 2026 को झारखंड के दुमका से शुरू होगी, जो 12 रात और 13 दिन की होगी।

पैकेज में शामिल प्रमुख तीर्थस्थल

तिरुपति बालाजी मंदिर (आंध्र प्रदेश): देश के सबसे प्रसिद्ध बालाजी मंदिर में दर्शन।

रामेश्वरम (तमिलनाडु): रामनाथस्वामी ज्योतिर्लिंग और राम सेतु से जुड़ी पवित्र जगह।

मदुरै मीनाक्षी मंदिर: शक्तिपीठ और वास्तुकला का अनुपम नमूना।

कन्याकुमारी: तीन समुद्रों के संगम पर स्थित पवित्र स्थल।

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (श्रीशैलम): 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक।

Also read: Sky Diving in India: एडवेंचर का मजा लेना है? भारत में इन जगहों पर कर सकते हैं स्काई डाइविंग

यात्रियों को मिलेगी कई सुविधाएं

IRCTC के इस टूर पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेगी। इस पैकेज में खाना, होटल में ठहरने और धार्मिक स्थलों तक पहुंचने की व्यवस्था, साइटसीइंग, गाइड और बस ट्रांसफर भी शामिल रहेगी। इसके अलावा यात्रा के दौरान सुरक्षा, मेडिकल सहायता जैसी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

कैसे करें बुकिंग?

IRCTC के इस ऑल-इनक्लूसिव पैकेज का हिस्सा बनने के लिए आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (irctctourism.com) के माध्यम से बुकिंग करनी होगी। इसी के साथ IRCTC ने यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

त्योहारी सीजन में दिल्ली से बिहार-झारखंड ट्रैवल करना होगा आसान, इन चार रुटों पर 01 दिसंबर तक जारी रहेगी स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं

Indian Railway: दीवाली, तीज जैसे त्योहारों के समय यात्रियों की सुविधाओं के लिए भारतीय रेलवे अक्सर कई तरह की स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरु करता है, जिससे यात्री बिना किसी दिक्कत के सफर कर सकते हैं। इसी बीच रेलवे ने बिहार और झारखंड के यात्रियों को राहत देते हुए कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है।

त्योहारों पर घर जाना होगा आसान...रेलवे ने दिया दिवाली-छठ पर स्पेशल ट्रेनों का तोहफा, यहां देखें कब से शुरु होंगी सेवाएं

Festive Season Special Trains: त्योहारी सीजन में अक्सर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। जिसके लिए भारतीय रेलवे कई तरह की स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरु करता है। इन सेवाओं का मकसद यात्रियों का सफर आसान बनाना है, ताकि वे बिना किसी दिक्कत के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से हावड़ा-सुपौल-भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेनों का मिला तोहफा; देखें पूरा शेड्यूल

रेलवे ने दिल्ली से पश्चिम बंगाल और बिहार के प्रमुख स्टेशनों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। रेलवे ने दिल्ली से सुपौल, हावड़ा और भागलपुर के लिए इन स्पेशल ट्रेनेों की व्यवस्था की है। मालूम हो कि त्योहारी सीजन के समय ट्रेन की टिकट बुक करना यात्रियों के लिए एक बड़ा टास्क बन जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast