Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड से हड़कंप, एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड से हड़कंप, एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मेजा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। कुकुरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल है।

सुबह ग्रामीणों ने घर के अंदर तीन शव खून से लथपथ हालत में देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मृतकों की पहचान श्यामलाल उर्फ कल्लू, उनकी पत्नी मंजू देवी और परिवार की एक अन्य महिला (भाभी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतकों पर सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद घर के भीतर चारों ओर खून फैला हुआ था, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया गया। पूरे इलाके को पुलिस ने घेराबंदी कर जांच अपने हाथ में ले ली है। मेजा के एसीपी एसपी उपाध्याय ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और सभी संभावित एंगल से पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Also read: UP का गेमचेंजर प्रोजेक्ट! Ganga Expressway से बढ़ेगा विकास और कनेक्टिविटी, जानें क्या है CM योगी का प्लान

वारदात के बाद गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल

इस दर्दनाक वारदात के बाद गांव में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार ने मांगे राइट टू सर्विस कमीशन के लिए आवेदन, आयोग में भरे जाएंगे मुख्य आयुक्त एवं आयुक्त पदों के पद

Haryana News: हरियाणा सरकार ने हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त तथा आयुक्त के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक सर्च कमेटी का गठन किया है, जो उपयुक्त उम्मीदवारों की पहचान कर अधिनियम के तहत गठित वैधानिक समिति को अपनी सिफारिशें भेजेगी।

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने वायरल वीडियो को बताया फेक, कहा-‘बदनाम करने की साजिश’

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को एक वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए उसे खारिज कर दिया। उन्होंने इसे अपनी बदनामी करने के लिए फैलाया गया "झूठा प्रोपेगैंडा" बताया और कहा कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का "कद-काठी या लंबाई उनसे मेल नहीं खाती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast