Search KhabarFast

Press ESC to close

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, समय से पहले हो सकते हैं चुनाव

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, समय से पहले हो सकते हैं चुनाव

Assembly Election 2026: देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अभी तक इस विषय पर कोई अंतिम चर्चा नहीं हुई है, लेकिन चुनाव की तारीखों को लेकर तैयारी शुरू हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, इन राज्यों में चुनाव समय से पहले भी कराए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि सरकार और चुनाव आयोग दोनों ही इस बात पर विचार कर रहे हैं कि फरवरी 2027 में होने वाली जनगणना के दूसरे चरण में किसी तरह की बाधा न आए। इसी कारण चुनाव कार्यक्रम को पहले आयोजित करने पर चर्चा चल रही है।

कब हो सकता है चुनाव?

सूत्रों का कहना है कि संभावित रूप से नवंबर और दिसंबर 2026 के बीच इन राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। हालांकि अंतिम निर्णय चुनाव आयोग की बैठक के बाद ही लिया जाएगा। आयोग यह भी ध्यान रखेगा कि चुनाव और जनगणना दोनों की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके, क्योंकि इन दोनों कार्यों में सरकारी अधिकारियों की बड़ी भूमिका होती है।

इन राज्यों में होंगे चुनाव

चुनाव आयोग के अनुसार, जनगणना के समय बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी और अधिकारी ड्यूटी पर लगाए जाते हैं। ऐसे में यदि चुनाव और जनगणना का समय एक-दूसरे के करीब होगा तो प्रशासनिक व्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है। इसी वजह से दोनों प्रक्रियाओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है। इन राज्यों के विधानसभा कार्यकाल की बात करें तो गोवा का कार्यकाल 14 मार्च 2027 को समाप्त होगा। पंजाब का कार्यकाल 16 मार्च 2027, मणिपुर का 13 मार्च 2027, उत्तर प्रदेश का 22 मई 2027 और उत्तराखंड का 28 मई 2027 तक है। इन सभी राज्यों में समय से पहले चुनाव कराए जाने की संभावना पर चर्चा चल रही है।

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू

इस बीच, देश में जनगणना 2027 की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना कमिश्नर कार्यालय के अनुसार, इसके लिए टोल फ्री नंबर 1855 भी जारी किया गया है, जहां नागरिक हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राजनीतिक हलकों में भी इन संभावित चुनावों को लेकर हलचल देखी जा रही है। सभी प्रमुख दलों ने अपनी-अपनी रणनीतियों पर काम शुरू कर दिया है, हालांकि कोई भी पार्टी खुलकर समय से पहले चुनाव की बात नहीं कर रही है। अब सभी की नजरें चुनाव आयोग के अगले निर्णय पर टिकी हुई हैं। 

Also read: Yoga Girl Vanya Sharma: महज 8 साल की उम्र में बनाए 18 विश्व रिकॉर्ड, जानिए कौन है छोटी सी योगा गर्ल वान्या शर्मा ?

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, राजनीति से दूरी रखना का किया ऐलान; कहा – जनता के लिए...

Abhijit Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की कि CJP संगठन एक राजनीतिक दल में परिवर्तित होने के बजाय एक जन दबाव समूह के रूप में कार्य करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि भारत को वर्तमान में लोकतांत्रिक संस्थानों में जवाबदेही बहाल करने के लिए एक जन आंदोलन की आवश्यकता है।

तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल, गोवा हाई कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में सुनाई सजा

बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने गुरुवार को पूर्व तहलका संपादक तरुण तेजपाल को 2013 में उनकी एक कनिष्ठ सहकर्मी द्वारा दायर यौन उत्पीड़न मामले में 10 साल की जेल की सजा सुनाई।

Uttarakhand News: कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, कांवड़ मेला क्षेत्र में संदिग्धों और संदिग्ध वस्तुओं की सघन जांच

Uttarakhand News: कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देश पर कांवड़ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast