Search KhabarFast

Press ESC to close

तमिलनाडु सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान, 75,000 रुपये तक ऋण माफी की घोषणा

तमिलनाडु सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान, 75,000 रुपये तक ऋण माफी की घोषणा

Tamil Nadu News: सरकारी बयान के अनुसार, इस योजना से करीब 14.43 लाख किसानों को फायदा मिलेगा। राज्य सरकार पर इसके कारण लगभग 5,932 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। यह घोषणा किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए की गई है। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने 75,000 रुपये से अधिक का ऋण लिया है, उन्हें भी राहत दी जाएगी। ऐसे मामलों में 35,000 रुपये तक की ऋण माफी दी जाएगी, जिससे अतिरिक्त बोझ को कम करने में मदद मिलेगी।

राज्य सरकार पर बढ़ सकता है वितीय बोझ

इससे पहले राज्य सरकार ने सहकारी बैंकों से ऋण लेने वाले लघु और सीमांत किसानों के लिए 50,000 रुपये तक की ऋण माफी की घोषणा की थी। लेकिन किसानों की मांग थी कि इस योजना में संशोधन किया जाए और अधिक राहत दी जाए। नई घोषणा को उसी संशोधित योजना का हिस्सा माना जा रहा है। सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की गाइडलाइन के अनुसार, सरकार को माफ की गई राशि 45 से 60 दिनों के भीतर बैंकों को उपलब्ध करानी होती है। राज्य सरकार का कहना है कि वर्तमान वित्तीय स्थिति को देखते हुए यह फैसला एक कठिन लेकिन जरूरी कदम था।

किसानों को मिलेगी मदद

यह ऋण माफी योजना 1 मई 2025 से 28 फरवरी 2026 के बीच फसल ऋण लेने वाले किसानों पर लागू होगी। सरकार का मानना है कि इससे किसानों को आगामी बुवाई सत्र के लिए नई शुरुआत करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि यह निर्णय किसानों के हित में लिया गया है और इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस घोषणा के बाद राज्य के किसानों में खुशी का माहौल है। माना जा रहा है कि यह फैसला आने वाले समय में कृषि क्षेत्र पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा और किसानों को कर्ज के बोझ से बड़ी राहत मिलेगी।

Also read: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, समय से पहले हो सकते हैं चुनाव

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! दिसंबर में शुरू होगी गोल्डन लाइन की पहली 8.4 किमी मेट्रो सेवा

दक्षिण दिल्ली के लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो से जुड़ी बड़ी खबर है। गोल्डन लाइन का पहला हिस्सा दिसंबर 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है। शुरुआत में तुगलकाबाद से संगम विहार के बीच 8.4 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर मेट्रो दौड़ेगी।

सार्वजनिक सभाओं में वंदे मातरम् के 2 या 6 अंतरे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से 2 हफ्ते में मांगा जवाब

SC on Vande Mataram Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने आज 22 सितंबर 2026 मंगलवार को सार्वजनिक सभाओं में वंदे मातरम के सभी छह श्लोकों के गायन को अनिवार्य बनाने वाले आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा।

चाहिए बिना डेटा वाला रिचार्ज...सिर्फ कॉल-SMS वाला सस्ता प्लान लाएंगी कंपनियां; TRAI का बड़ा फैसला

TRAI Asks New Recharge Plans From Telecom Company: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा फैसला लिया है। TRAI ने टेलीकॉम उपभोक्ता संरक्षण विनियमन 2026 जारी किया है। नए नियम के अनुसार सभी टेलीकॉम कंपनियों को अब ऐसे रिचार्ज प्लान जारी करने होंगे। जिसमें सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा हो।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast