Search KhabarFast

Press ESC to close

UP का गेमचेंजर प्रोजेक्ट! Ganga Expressway से बढ़ेगा विकास और कनेक्टिविटी, जानें क्या है CM योगी का प्लान

UP का गेमचेंजर प्रोजेक्ट! Ganga Expressway से बढ़ेगा विकास और कनेक्टिविटी, जानें क्या है CM योगी का प्लान

Ganga Expressway Project: उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे अब सिर्फ एक सड़क नहीं रह गई है। 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों को जोड़ता है। लेकिन अब इस एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ नए स्मार्ट शहर, विशाल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर्स और एडवांस कमर्शियल हब बनाए जाएंगे। यूपी सरकार और यूपी एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) का दावा है कि यह प्रोजेक्ट राज्य को न सिर्फ कनेक्टिविटी बल्कि औद्योगिक और आर्थिक रूप से भी नई ऊंचाई पर ले जाएगा। बता दें, 29 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस  एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था।

गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ होगा औद्योगिक विकास

दरअसल, गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा विकसित करने की तैयारी चल रही है। एक्सप्रेसवे के आसपास नए औद्योगिक शहर, वेयरहाउसिंग हब, फार्मा पार्क, टेक्सटाइल पार्क और लॉजिस्टिक्स जोन जैसी सुविधाओं को स्थापित किया जाएगा। UP सरकार गंगा एक्सप्रेसवे को सिर्फ यातायात के लिए नहीं, बल्कि आर्थिक विकास का इंजन बनाने का प्लान है। जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिल सकें।

Also read: Noida Traffic Relief: नोएडा को मिलेगी नई रफ्तार! 31 किमी लंबा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे ट्रैफिक जाम से दिलाएगा राहत

12 जिलों की बदलेगी तस्वीर

इस मास्टरप्लान के तहत मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों का विकास किया जाएगा। इसके लिए जमीनों का सर्वे किया जा रहा है। जिसके लिए सभी 12 जिला प्रशासनों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे वे एक्सप्रेसवे के पास जमीन की पहचान कर तुरंत उनका सर्वे शुरू कर दें।

इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत  पश्चिमी यूपी के मेरठ में सबसे बड़ा औद्योगिक विकास होने जा रहा है। जिसके लिए मेरठ में 800 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर एक मेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जिसका काम भी शुरु हो चुका है। इसके अलावा बाकी के 11 जिलों में भी औद्योगिक विकास की तैयारी है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार ने मांगे राइट टू सर्विस कमीशन के लिए आवेदन, आयोग में भरे जाएंगे मुख्य आयुक्त एवं आयुक्त पदों के पद

Haryana News: हरियाणा सरकार ने हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त तथा आयुक्त के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक सर्च कमेटी का गठन किया है, जो उपयुक्त उम्मीदवारों की पहचान कर अधिनियम के तहत गठित वैधानिक समिति को अपनी सिफारिशें भेजेगी।

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने वायरल वीडियो को बताया फेक, कहा-‘बदनाम करने की साजिश’

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को एक वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए उसे खारिज कर दिया। उन्होंने इसे अपनी बदनामी करने के लिए फैलाया गया "झूठा प्रोपेगैंडा" बताया और कहा कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का "कद-काठी या लंबाई उनसे मेल नहीं खाती है।

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड से हड़कंप, एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मेजा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। कुकुरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast