Kanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिल्हौर थाना क्षेत्र उत्तरीपुरा कस्बे में रात लगभग 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक लड़की समेत पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों घायलों को शिवराजपुर सीएचसी भेज दिया। जहां डाक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती समेत दो को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, उत्तरीपुरा में जीटी रोड पर यूनियन बैंक के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बाइक सवार रघुवर, राहुल, कविता और दूसरी बाइक पर सवार उत्तरीपुरा निवासी 20 वर्षीय जतिन राठौर पुत्र सुनील राठौर और उनके दोस्त 23 वर्षीय ओम जी पुत्र स्व. शैलेंद्र सिसोदिया गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी शिवराजपुर भेजा। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने रघुवर, ओमजी और जतिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल और उनकी बहन कविता को कानपुर रेफर कर दिया। सीएचसी पहुंचे स्वजन युवकों की मौत की जानकारी पर बेहाल हो गए।
Also read: वृंदावन में दर्दनाक हादसा! नाव पलटने से यमुना में 10 लोगों की डूबकर मौत, सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, दोनों बाइक पर सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। उत्तरीपुरा चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है। गाड़ियों को कब्जे में लिया गया है।