Search KhabarFast

Press ESC to close

POCSO में फंसाने की धमकी देकर प्रिंसिपल से 7 लाख ऐंठे, ‘रील स्टार’ पुलिसकर्मी समेत 3 पर केस दर्ज

POCSO में फंसाने की धमकी देकर प्रिंसिपल से 7 लाख ऐंठे, ‘रील स्टार’ पुलिसकर्मी समेत 3 पर केस दर्ज

POCSO Threat Case Pune Police: पुणे पुलिस से वर्दी की बदनामी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर 'रील स्टार' के नाम से मशहूर दामिनी स्क्वॉड की महिला कॉन्स्टेबल सोनाली हिंगे समेत तीन पुलिसकर्मियों पर 55 वर्षीय पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रिंसिपल से 7 लाख रुपये की उगाही करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी कथित तौर पर 'गुड टच-बैड टच' जागरूकता सत्र का बहाना बनाकर स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने एक नाबालिग छात्रा को गुमराह कर झूठी शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद प्रिंसिपल को POCSO एक्ट में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठे।

क्या है पूरा मामला

प्रिंसिपल ने बुंदगार्डन पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में बताया कि जुलाई 2025 के आखिरी हफ्ते में तीनों पुलिसकर्मी उनके कॉलेज पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे 'गुड टच-बैड टच' अवेयरनेस सेशन लेने आए थे। सेशन के दौरान आरोपियों ने एक नाबालिग छात्रा को फंसाकर प्रिंसिपल के खिलाफ यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत लिखवाई। इसके बाद सब-इंस्पेक्टर अजीत बडे, कॉन्स्टेबल सोनाली हिंगे और कॉन्स्टेबल सुदाम तायडे ने प्रिंसिपल को बुलाकर धमकाया कि उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा, गिरफ्तारी होगी और बदनामी का सामना करना पड़ेगा। डर और प्रतिष्ठा बचाने के लिए प्रिंसिपल ने उनकी सभी बातें मान ली औऱ 7 लाख रुपये नकद भी दे दिए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पैसे देने के बाद भी आरोपियों ने और धमकियां दीं। आखिर में प्रिंसिपल ने हिम्मत जुटाकर वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। 

Also read: हरियाणा में सोशल मीडिया पर गन कल्चर दिखाना पड़ेगा भारी, DGP ने जारी की कड़ी चेतावनी

पुलिस की कार्रवाई 

पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। बुंदगार्डन पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अभी तक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन उनकी तलाश जारी है।

बता दें, कॉन्स्टेबल सोनाली हिंगे, जो सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर 'रील स्टार' के नाम से फेमस है, वह शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में दामिनी मार्शल के रूप में तैनात हैं। तो वहीं, सब-इंस्पेक्टर अजीत बडे साइबर पुलिस स्टेशन में तैनात है। कॉन्स्टेबल सुदाम तायडे शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में तैनात है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HP Board 10वीं का रिजल्ट जारी, 88.87 फीसदी छात्र हुए पास

Himachal Pradesh Board of School Education ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की।

Assam CM Oath Ceremony: असम में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंत सरमा, 12 मई को लेंगे CM पद की शपथ

असम की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा को एक बार फिर नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही अब साफ हो गया है कि वह दोबारा असम के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

महिला सुरक्षा...तमिलनाडु की सत्ता संभालते ही CM विजय का मास्टरस्ट्रोक, जनता से जुड़े 3 बड़े आदेशों पर किए साइन

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय तुरंत एक्शन मोड में नजर आए। पद संभालते ही उन्होंने जनता से जुड़े तीन बड़े आदेशों पर साइन कर दिए, जिनमें फ्री बिजली योजना, महिला सुरक्षा को मजबूत करना और ड्रग तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शामिल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast