Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में सोशल मीडिया पर गन कल्चर दिखाना पड़ेगा भारी, DGP ने जारी की कड़ी चेतावनी

हरियाणा में सोशल मीडिया पर गन कल्चर दिखाना पड़ेगा भारी, DGP ने जारी की कड़ी चेतावनी

HARYANA NEWS: पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने राज्य में सोशल मीडिया पर गन कल्चर और अशोभनीय एवं भ्रामक कंटेंट परोसने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि ऐसे किसी भी कंटेंट को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। सोशल मीडिया पर 1 जनवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कुल 6083 यूआरएल, कंटेंट, ऐप्स और वेबसाइट्स को हटवाया गया है। विस्तृत आंकड़ों के अनुसार मेटा (फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सएप) से जुड़े 4278, यू ट्यूब से 1172, एक्स (पूर्व में ट्विटर) से 372, अन्य प्लेटफॉर्म्स से 167, टेलीग्राम से 53, रेडिट से 36 तथा स्नैपचैट से 5 आपत्तिजनक कंटेंट को हटाया गया है।

गन कल्चर व अशोभनीय कंटेंट पर सख्ती

डीजीपी ने कहा कि हथियारों का महिमामंडन, हिंसा को बढ़ावा देने वाला कंटेंट, महिलाओं का अश्लील प्रदर्शन, बच्चों और लड़कियों के अभद्र व अशोभनीय चित्रण तथा हरियाणा और हरियाणवी समाज की गलत छवि प्रस्तुत करने वाले फर्जी कंटेंट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल सामाजिक मूल्यों को आहत करती हैं, बल्कि प्रदेश की शांति और सौहार्द्र को भी प्रभावित करती हैं।

मुख्यमंत्री की समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने को लेकर प्रतिबद्धता

उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी अत्यंत गंभीर हैं और राज्य सरकार समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में इस तरह की असामाजिक और भ्रामक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।

Also read: Haryana News: रोहतक में शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत का माहौल

हरियाणा की सकारात्मक छवि पर जोर

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा और यहां के नागरिक मूल रूप से शांतिप्रिय, मेहनती और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले हैं। राज्य के लोगों ने सशस्त्र बलों, कृषि, भारतीय अर्थव्यवस्था, श्वेत एवं हरित क्रांति, उद्योग, बॉलीवुड, संगीत और व्यापार जैसे अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ऐसे में किसी भी प्रकार का दुष्प्रचार या भ्रामक प्रस्तुति, जो प्रदेश की सकारात्मक छवि को नुकसान पहुंचाए, उसे सख्ती से रोका जाएगा।

युवाओं व कंटेंट क्रिएटर्स से अपील

डीजीपी ने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स से अपील की कि वे जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का उपयोग करें और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने में योगदान दें। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समाज में अशांति फैलाने, गलत संदेश देने या सांस्कृतिक मूल्यों को ठेस पहुंचाने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता

हरियाणा पुलिस ने दोहराया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने वाली किसी भी गतिविधि को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें क्या है वजह?

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले की डबवाली में पुलिस विभाग एक बार फिर चर्चा में है। इस बार कालांवाली सीआईए की कार्यप्रणाली को लेकर विभागीय कार्रवाई की गई है। हिसार रेंज के आईजी कुलदीप सिंह ने कालांवाली सीआईए इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उनके तबादले के आदेश भी जारी किए गए हैं।

हरियाणा सरकार की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल की असामान्य बिक्री और अवैध परिवहन पर सख्ती, आदेश हुआ जारी

Haryana News: हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने हाई स्पीड डीजल (HSD) और पेट्रोल की असामान्य बिक्री तथा अवैध अंतरराज्यीय परिवहन को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें- जिला पूर्ति अधिकारी

Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जनपद में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करने की अपील की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast