Search KhabarFast

Press ESC to close

‘भाजपा बंगाल को एक और बड़ी चुनौती से मुक्ति दिलाएगी’ ममता बनर्जी पर जमकर बरसे पीएम मोदी

‘भाजपा बंगाल को एक और बड़ी चुनौती से मुक्ति दिलाएगी’  ममता बनर्जी पर जमकर बरसे पीएम मोदी

West Bengal Legislative Assembly Elections 2024: पश्चिम बंगालके पूर्व बर्धमान के कटवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, केरलम, असम और पुडुचेरी में वोट पड़ चुके हैं। महिलाओं ने बड़ी संख्या में वोट डाले हैं। मैं चुनाव आयोग को बधाई देता हूं कि किसी भी हिंसक घटना के बिना इन तीन राज्यों में इतनी बड़ी संख्या में मतदान हुआ है। हमने कुछ महीने पहले बिहार में देखा है, हरियाणा में देखा है, महाराष्ट्र में देखा है कि जहां भी भारी मतदान हुआ है। जहां महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है वहां भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। बंगाल में भी भाजपा जीत की तरफ बढ़ रही है।

टीएमसी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी TMC के भय को हटाकर भरोसे में बदलने की है। ये गारंटी पूरी कैसे होगी ये भाजपा के घोषणा पत्र में है। भाजपा भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर एक व्हाइट पेपर जारी करेगी ताकी TMC के हर गुडे, हर भ्रष्ट विधायक-मंत्री का कानूनी रूप से पूरा हिसाब किया जा सके। इसमें निर्मम सरकार के 15 साल का पूरा हिसा होगा।

घुसपैठिए को भारत से खदेड़ा जाएगा- पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार बंगाल को एक और बड़ी चुनौती से मुक्ति दिलाएगी। जो भारत में घुसपैठ करके आया है, उसको भारत से खदेड़ा जाएगा। मैं हर घुसपैठिए से कहूंगा। वो अपना बोरिया-बिस्तर बांध ले और इतना ही नहीं, जिन्होंने घुसपैठ कराई, नकली कागज बनाए, यहां सरकारी योजनाओं से उनको जोड़ा। उन सबका भी हिसाब होगा।

CAA के तहत नागरिकता देने का काम और तेज किया जाएगा- पीएम मोदी 

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मैं बंगाल के मतुआ, नामशूद्र और सभी शरणार्थी परिवारों को भी एक गारंटी देने आया हूं। हमारे मतुआ, नामशूद्र और सभी शरणार्थी परिवार यहां TMC के किसी नेता की कृपा से नहीं हैं।  आप यहां भारत के संविधान के संरक्षण में हैं। मोदी ने CAA का कानून बनाया ताकि मतुआ, नामशूद्र और सभी शरणार्थियों को संविधान की गारंटी मिले। यहां भाजपा सरकार बनते ही शरणार्थी परिवारजनों को CAA के तहत नागरिकता देने का काम और तेज किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

साकेत में बिल्डिंग गिरने से 4 की मौत, दो मेडिकल छात्रों समेत कई लोग घायल

दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। महरौली के सैदुलजाब इलाके में स्थित तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतकों में दो मेडिकल छात्र शामिल हैं।

साकेत भवन दुर्घटना स्थल पर पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को दक्षिणी दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास भवन गिरने की घटना स्थल का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली और चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा

पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानें आम लोगों पर कितना होगा असर?

Export Duty On Fuel:स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही कम होने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल संकट देखा जा रहा है। भारत में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast