Search KhabarFast

Press ESC to close

UP NEWS: यूपी के सीतापुर में प्रेम विवाह की रंजिश में खूनी खेल, व्यक्ति की गोली मारकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

UP NEWS: यूपी के सीतापुर में प्रेम विवाह की रंजिश में खूनी खेल, व्यक्ति की गोली मारकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में प्रेम विवाह की रंजिश के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के बेलामऊ खुर्द गांव में देर रात विजय विक्रम नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के ही बदलू ने विजय विक्रम को गोली मारी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुरानी रंजिश का मामला

पुलिस के मुताबिक, मृतक विजय विक्रम के बेटे ने करीब 6 महीने पहले आरोपी की बेटी से प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

सीतापुर में प्रेम विवाह की रंजिश में खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तारघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बदलू और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर उसे सीज कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में अंगदान को बढ़ावा देने की पहल, दधीचि देहदान समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा जाएगा

Bihar News: चतुर्थ राष्ट्रीय अंगदान दिवस एवं द्वादश अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस के संयुक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सम्मान, संकल्प एवं सप्तम् राज्यस्तरीय समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। दधीचि देहदान समिति, बिहार द्वारा यह कार्यक्रम बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, पटना के परिसर में आयोजित किया गया।

हरियाणा के चरखी दादरी में दोस्त के पिता के इलाज का बहाना, फर्जी रिश्तेदार बन किसान से 2 लाख की ठगी

Haryana News: हरियाणा में चरखी दादरी में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक किसान से फर्जी रिश्तेदार बनकर करीब दो लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने खुद को किसान की बुआ का बेटा प्रदीप बताकर दोस्त के पिता के इलाज के नाम पर पैसे मांगे और भरोसा दिलाने के लिए फर्जी बैंक मैसेज भी भेजा। इसके बाद किसान से रकम ट्रांसफर करा ली गई। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना चरखी दादरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Uttarakhand News: 2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना, खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई 'संकल्प कांवड़ यात्रा'

Uttarakhand News: भारत वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करे, इस ऐतिहासिक संकल्प और मनोकामना के साथ उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने 'ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा' की शुरुआत की है। यात्रा का शुभारंभ आज सुबह 7:00 बजे हरिद्वार स्थित विश्व प्रसिद्ध 'हर की पैड़ी' से हुआ। हर की पैड़ी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद देश में ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन का संकल्प लेते हुए गंगाजल उठाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast