Search KhabarFast

Press ESC to close

परीक्षा में धांधली के खिलाफ अनशन पर बैठे देवेंद्र महतो ने तोड़ा वाटर फास्ट, सोनम वांगचुक की अपील पर पिया पानी

परीक्षा में धांधली के खिलाफ अनशन पर बैठे देवेंद्र महतो ने तोड़ा वाटर फास्ट, सोनम वांगचुक की अपील पर पिया पानी

Devendra Mahto Ends Water Fast: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय (JPSC CGL) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्यभर में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। लेकिन इस बीच, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय उपाध्यक्ष और छात्र आंदोलन के प्रमुख चेहरे देवेंद्र नाथ महतो ने आज 05 अगस्त बुधवार को अपना वाटर फास्ट तोड़ दिया।

बता दें, देवेंद्र नाथ महतो बीते कई दिनों से अन्न-जल का त्याग कर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। इस दौरान उन्होंने सोनम वांगचुक से मिलने की शर्त भी रखी थी। उन्होंने कहा था कि वह अपनी भूख हड़ताल तभी खत्म करेंगे, जब वांगचुक उनसे मिलने रांची आएंगे। लेकिन आज वांगचुक ने महतो से फोन पर बात करते हुए भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की, जिसके बाद उन्होंने उनकी बात मान ली और पानी पिया। मालूम हो कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे इस आंदोलन का आज 12वां दिन है।

Also read: PM मोदी का वीडियो हटाने पर Meta को 3 दिन का अल्टीमेटम, माफी मांगने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग

वांगचुक और महतो की बातचीत

झारखंड परीक्षा घोटाले को लेकर रांची में चल रहे छात्रों का आंदोलन लगातार तूल पकड़ रहा है। जहां एक तरफ छात्रों का आंदोलन जारी है, तो वहीं, दूसरी तरफ छात्र आंदोलन के प्रमुख चेहरे देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल भी जारी है। उन्होंने हाल ही में सोनम वांगचुक से मिलने की बात कही थी। लेकिन आज उनकी फोन पर बातचीत हुई। फोन पर बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक ने महतो से उनकी सेहत को लेकर जानकारी प्राप्त की और उनसे अपील की कि वह अपनी सेहत का ध्यान रखें और पानी ग्रहण करें। इस दौरान महतो ने वांगचुक से कहा कि वह उनकी इज्जत करते है और चाहते हैं कि वह प्रदर्शन का समर्थन करने रांची आएं। जिसके बाद महतो को आश्वासन देते हुए वांगचुक ने कहा कि वह रांची जरूर आएंगे, लेकिन उससे पहले अपनी सेहत को प्राथमिकता देते हुए पानी पी लें। क्योंकि हमारे प्रदर्शन का मकसद खुद को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि सरकार से बातचीत करना है।

छात्रों की मांग क्या हैं?

  1. 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) रद्द करें।
  2. टीडीपीएल एजेंसियों द्वारा आयोजित परीक्षाओं की समीक्षा की मांग कर रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Jharkhand Student Protest: रांची विधानसभा की ओर छात्रों का मार्च शुरू, शांति बनाए रखने का किया वादा

Jharkhand Student Protest: JPSC JSSC सुधार मंच' से जुड़े नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार सोमवार को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में इकट्ठा हुए। उन्होंने खास तौर पर डिज़ाइन की गई सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिन पर "स्वयंसेवक" लिखा था। वे झारखंड विधानसभा की ओर 'विधानसभा घेराव' प्रदर्शन के लिए मार्च करने की तैयारी कर रहे थे।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast