Search KhabarFast

Press ESC to close

Monsoon Session:मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में की बड़ी डिमांड, नेता विपक्ष का केंद्रीय मंत्री को खुला चैलेंज!

Monsoon Session:मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में की बड़ी डिमांड, नेता विपक्ष का केंद्रीय मंत्री को खुला चैलेंज!

Parliament Monsoon Session:संसद के मानसून सत्र में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच बढ़ी करवाहट रुके नहीं रुक रही है। सदन के भीतर से बाहर तक हंगामा बरपा हुआ है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार स्थिगित हो रही है। इस बीच बुधवार यानी 5 अगस्त को राज्यसभा जमकर बहस हुई है। राज्यसभा में नेता विपक्ष और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को सदन में आकर चर्चा में शामिल होना चाहिए। वहीं, कांग्रेस सांसदों ने अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी, धारा 370 और लाठीचार्ज जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सदन में आए, बयान दें और चर्चा हो। अगर चर्चा होगी तो समाधान निकलेगा। अगर चर्चा नहीं होगी तो वह बयान देंगे या चुप रहेंगे। खरगे ने कहा कि संसद का अपमान हो रहा है। मानसून सत्र शुरू हुए इतने दिए हो गए लेकिन, वह सदन में नहीं आ रहे हैं। हम चर्चा के लिए तैयार हैं, फिर सरकार क्यों नहीं आ रही है। उन्होंने किरेन रिजिजू पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या आप लोग स्वतंत्र फैसला लेने की हिम्मत नहीं जुटा रहे हैं।

प्रियंका कि सरकार से क्या मांग  

वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होती है। उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता में हैं, उनकी जनता के प्रति जवाबदेही है। यह लोकतंत्र है, तानाशाही और राजदरबार नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर पैलेट गन चली, आंसू गैस छोड़ी गई लाठीचार्ज किया गया, कहीं से आदेश आया होगा। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, यही देश की लोकतांत्रिक परंपरा रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'अमित शाह सदन में आइए' के नारे लगाए।  

Also read: CJP राजनीति में कदम रखेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने भविष्य की रणनीति कर दी क्लियर     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Jharkhand Student Protest: रांची विधानसभा की ओर छात्रों का मार्च शुरू, शांति बनाए रखने का किया वादा

Jharkhand Student Protest: JPSC JSSC सुधार मंच' से जुड़े नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार सोमवार को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में इकट्ठा हुए। उन्होंने खास तौर पर डिज़ाइन की गई सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिन पर "स्वयंसेवक" लिखा था। वे झारखंड विधानसभा की ओर 'विधानसभा घेराव' प्रदर्शन के लिए मार्च करने की तैयारी कर रहे थे।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast