Triple Murder Causes Chaos:झारखंड के बोकारो से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बोकरो के नावाडीह थाने से लगभग ढाई किलोमीटर दूर कुकुरलीलवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारा दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये घटना सुबह 8 बजे की है।
वहीं, वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी घर के बगल का राजू सिंह नामक युवक है। जिस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उनसे घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
एक परिवार के तीन लोगों की हत्या
लोगों के सामने ही आरोपित ने कुल्हाड़ी से तीनों के गर्दन और सिर पर वार किया। सबसे पहले उसने वृद्ध महिलाको मारा, उसे बचाने आए उसके पति की भी हत्या कर दी और उसके बाद दंपत्ति की बहू पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जहां उसकी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने ही दंपत्ती की बहू पर हमला किया गया। जब हमला किया गया तब महिला धान का बिचड़ा लेकर खेत की तरफ जा रही थी। वहीं, घर के बाहर ही आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमाल किया।
आरोपी बताया जा रहा सनकी
बताया जा रहा है कि हमलावर सनकी है और अपने घरवालों को भी पीटकर घर से भगा चुका है। पिछले सप्ताह ही उसने अपनी पत्नी को भी पीटकर घायल कर दिया था। मृतकों में जानकी महतो, उनकी पत्नी और उनकी बहू शामिल है।
Also read: Uttarpradesh News: मेरठ की मुस्कान से दो कदम आगे निकली दामिनी! प्रेमी के लिए पति को लगाया ठिकाने