Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: बिहार के भागलपुर में बेटी के सम्मान में किया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ

Bihar News: बिहार के भागलपुर में बेटी के सम्मान में किया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ

Bihar News: बिहार के भागलपुर के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में हर वर्ष शिवभक्ति के अनेक प्रेरक और अनोखे स्वरूप देखने को मिलते हैं। इस वर्ष कच्ची कांवरिया पथ पर एक ऐसी भावनात्मक यात्रा श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही है, जिसमें एक पिता अपनी मात्र दो माह की पुत्री को डोली में बैठाकर दंडवत यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं।

मुजफ्फरपुर निवासी मिथिलेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के दौरान उन्होंने पुत्री रत्न की प्राप्ति की मनोकामना की थी। उन्होंने संकल्प लिया था कि यदि उनके घर बेटी का जन्म होगा, तो अगली श्रावणी यात्रा में वे अपनी पुत्री को साथ लेकर दंडवत यात्रा करते हुए बाबा के दरबार पहुंचेंगे।

वर्ष 2026 में उनकी मनोकामना पूरी हुई और उनके घर बेटी का जन्म हुआ। अब वे अपने संकल्प को पूरा करने के लिए दो माह की नन्ही बेटी को डोली में बैठाकर कठिन दंडवत यात्रा कर रहे हैं। उनकी डोली को इस प्रकार तैयार किया गया है कि यात्रा के दौरान बच्ची को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसमें पंखा, प्रकाश व्यवस्था तथा सोलर ऊर्जा से संचालित सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

अनोखी डोली का बनी चर्चा का विषय

मिथिलेश कुमार ने बताया कि उनके परिवार में पहले से एक पुत्र है, लेकिन बेटी के जन्म ने उनके परिवार को पूर्णता प्रदान की है। वे अपनी इस यात्रा के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं कि बेटियां परिवार का गौरव हैं और उनका सम्मान समाज की जिम्मेदारी है। कच्ची कांवरिया पथ से गुजरते समय श्रद्धालु इस अनोखी डोली को देखने के लिए रुक जाते हैं। लोग पिता की अटूट आस्था के साथ-साथ अपनी बेटी के प्रति उनके स्नेह और समर्पण की सराहना कर रहे हैं।

श्रद्धा, संकल्प और बेटी के प्रति सम्मान का यह अनूठा उदाहरण

यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि “बेटी सम्मान” और “बेटी है अनमोल” जैसे सामाजिक संदेश को भी सशक्त रूप से जन-जन तक पहुंचा रही है। श्रद्धा, संकल्प और बेटी के प्रति सम्मान का यह अनूठा उदाहरण श्रावणी मेले की प्रेरणादायक सफल कहानियों में शामिल हो गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में अंगदान को बढ़ावा देने की पहल, दधीचि देहदान समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा जाएगा

Bihar News: चतुर्थ राष्ट्रीय अंगदान दिवस एवं द्वादश अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस के संयुक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सम्मान, संकल्प एवं सप्तम् राज्यस्तरीय समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। दधीचि देहदान समिति, बिहार द्वारा यह कार्यक्रम बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, पटना के परिसर में आयोजित किया गया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड BJP में आज सैकड़ों पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जताया पार्टी की जीत का भरोसा

Uttarakhand News: देहरादून 9 अगस्त। भाजपा में आज रिकॉर्ड संख्या में पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और सैकड़ों विभिन्न दलों के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की सैन्य विचारधारा पर आगे बढ़ते हुए, देवभूमि में लगातार तीसरी बार कमल खिलने वाला है।

Uttrakhand News: महिलाओं का हैंडमेड तिरंगा बनेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान की शान, महिलाएं दे रही अपनी प्रतिभा का परिचय

Uttrakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को सहसपुर ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं साकार कर रही है। ग्रामीण महिलाओं के हाथों से तैयार हो रहा सूती कपड़े का हैंडमेड तिरंगा इस बार 'हर घर तिरंगा' अभियान को नई गति प्रदान कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast