Search KhabarFast

Press ESC to close

PM मोदी का वीडियो हटाने पर Meta को 3 दिन का अल्टीमेटम, माफी मांगने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग

PM मोदी का वीडियो हटाने पर Meta को 3 दिन का अल्टीमेटम, माफी मांगने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग

PM Modi Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो कुछ समय के लिए Facebook से हटाए जाने के मामले में विवाद बढ़ गया है। संसद की संचार और सूचना प्रौद्योगिकी समिति ने Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग को तीन दिन के अंदर माफी मांगने और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो को हटाने की घटना को "लोकतंत्र पर हमला" बताया है। समिति का कहना है कि यह वीडियो देश के 140 करोड़ लोगों के प्रतिनिधि प्रधानमंत्री से जुड़ा था, इसलिए इसे हटाना गंभीर मामला है।

समिति ने दी चेतावनी

जानकारी के मुताबिक, समिति ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन के भीतर Meta की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भारत सरकार Facebook को मिलने वाली सेफ हार्बर सुरक्षा (Safe Harbor Protection) पर पुनर्विचार कर सकती है। अगर यह सुरक्षा हटती है तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अधिकारियों के खिलाफ सीधे कानूनी कार्रवाई का रास्ता खुल सकता है। यह पूरा विवाद 23 जुलाई को शुरू हुआ, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए Facebook से हट गया था। यह वीडियो पहले Instagram पर पोस्ट किया गया था और बाद में Facebook पर साझा किया गया था।

Meta से मांगा जवाब 

यह प्रधानमंत्री मोदी का पहला ऐसा वीडियो था, जिसमें उन्होंने सेल्फी स्टाइल में सीधे लोगों से बात की थी। वीडियो में उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी। यह मुद्दा उस समय सामने आया था जब छात्रों के प्रदर्शन चल रहे थे। वीडियो हटने के बाद भाजपा नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने Meta से जवाब मांगा। बढ़ते विवाद के बाद Meta ने वीडियो दोबारा बहाल कर दिया था और इसे तकनीकी गड़बड़ी (Technical Glitch) बताया था।

कंपनी ने घटना पर खेद जताया 

हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने Meta के इस जवाब को संतोषजनक नहीं माना। मंत्रालय ने कहा कि अगर यह तकनीकी गलती थी तो एक बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी होने के नाते Meta को अपने सिस्टम को मजबूत करना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। इससे पहले संसदीय समिति ने Meta के अधिकारियों को बुलाकर इस मामले में पूछताछ भी की थी। कंपनी ने घटना पर खेद जताया था, लेकिन समिति इससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुई।

समिति ने दिए ये आदेश

इसके अलावा, समिति ने Google, YouTube, X, Facebook, WhatsApp, Instagram और Snapchat जैसे बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म को तीन दिन के अंदर बच्चों से जुड़े यौन शोषण सामग्री (CSEAM) और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं। समिति ने कहा है कि नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, तेलंगाना पुलिस ने भी अलग-अलग मामलों में Google और Meta के खिलाफ FIR दर्ज की है। Google पर फर्जी वित्तीय एप्लिकेशन से जुड़े आरोप हैं, जबकि Meta पर प्रधानमंत्री मोदी के फर्जी वीडियो के प्रसार से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई है।

Also read: Delhi News: ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध साइबर कॉल सेंटर का भंडाफोड़; 6 गिरफ्तार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Ranchi Protest: छात्रों के प्रदर्शन का दिखने लगा असर, JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

JPSC Members Resigns: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के 3 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश के आधार पर, झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद के दिए गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast