UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बुदाना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटे निखिल नेहरा ने अपने पिता हरिओम नेहरा को तीन गोलियां मारीं, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी निखिल नशे का आदी था और परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था। वहीं एक बार फिर पिता और पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसमें पुत्र ने गोली चला दी। गोली लगने के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल हरिओम नेहरा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
आरोपी की तालाश में जुटी पुलिस
शुरूआती जांच में पुलिस जमीन विवाद को भी हत्या की एक वजह माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।