Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाब सरकार ने माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, जालंधर-कटरा वोल्वो बस शुरू

पंजाब सरकार ने माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, जालंधर-कटरा वोल्वो बस शुरू

Punjab News: पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जालंधर से कटरा के लिए नई वोल्वो बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस प्रतिदिन सुबह 9:15 बजे जालंधर से रवाना होगी और शाम 5:00 बजे कटरा पहुंचेगी।

जानकारी के अनुसार, काफी समय से जालंधर से कटरा जाने वाले यात्रियों को सीधी और आरामदायक बस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की इसी मांग और सुविधा को देखते हुए पंजाब सरकार ने यह पहल की है। नई वोल्वो बस सेवा शुरू होने से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ अन्य यात्रियों को भी राहत मिलेगी। इस सेवा का किराया 945 रुपये निर्धारित किया गया है। सरकार को उम्मीद है कि इस नई सुविधा से बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ मिलेगा।

जालंधर बस स्टैंड के जीएम ने मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से यात्रियों की डिमांड थी कि जालंधर से कटरा जाने के लिए वॉल्वो बस चलाई जाए, जिसे देखते हुए पंजाब सरकार की ओर से यह सुविधा यात्रियों के लिए दी गई है। उन्होंने बताया कि बस रोजाना सुबह 9.15 बजे  जालंधर से कटरा माता वैष्णो देवी के लिए रवाना होगी, जिसका किराया 945 रुपया रखा गया हैं उन्होंने कहा कि अगर बढ़िया रिस्पॉन्स मिलेगा तो पंजाब सरकार की ओर से और बसें भी चलाई जाएंगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam: 21 सितंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

मानसून की विदाई के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

'दीया जलाने का पैसा है, लेकिन हॉस्टल के लिए...', छात्राओं की पढ़ाई और PG खर्च पर राहुल गांधी ने PM मोदी से जवाब मांगा

Rahul Gandhi on PM Modi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके जन्मदिन समारोह का जिक्र किया और इसे छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे से जोड़ा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के पास दीये जलाने के लिए तो पैसा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे और वित्तीय सहायता देने के लिए नहीं।

LPG Subsidy: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो नहीं मिलेगी सब्सिडी

घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (BAA) जरूरी होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast