Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा को मिलेगी आधुनिक चिकित्सा और हरित रेल की सौगात, पीएम मोदी करेंगे बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण, आरती राव ने किया बड़ा दावा

हरियाणा को मिलेगी आधुनिक चिकित्सा और हरित रेल की सौगात, पीएम मोदी करेंगे बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण, आरती राव ने किया बड़ा दावा

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा के विकास और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के लिहाज से आने वाला 17 जुलाई का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आगामी दौरे के दौरान प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई अहम विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं में जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत के साथ-साथ दक्षिण हरियाणा के लिए बहुप्रतीक्षित भिवानी मेडिकल कॉलेज और महेंद्रगढ़ के कोरियावास मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण भी शामिल है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भिवानी और कोरियावास में नए मेडिकल कॉलेजों के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए अब बड़े शहरों की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इसके अलावा स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर भी  मिल सकेंगे।

पर्यावरण और तकनीक के क्षेत्र में इस दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जींद-सोनीपत मार्ग पर देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन का परिचालन शुरू होना पूरे देश के लिए गर्व की बात है। यह कदम न केवल प्रदूषण को कम करने में सहायक होगा, बल्कि भविष्य के हरित परिवहन की दिशा में एक नया मार्ग भी प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि सड़कों के सुदृढ़ीकरण, रेल नेटवर्क के आधुनिकीकरण और चिकित्सा तंत्र को मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे यह कदम आने वाले समय में राज्य की प्रगति को नई दिशा देंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: यूपी के गाजियाबाद में खून का रिश्ता हुआ तार-तार, बेटे ने पिता की गोली मारकर ली जान

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बुदाना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटे निखिल नेहरा ने अपने पिता हरिओम नेहरा को तीन गोलियां मारीं, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Uttarakhand News: हरेला पर धामी सरकार का बड़ा संदेश, पर्यावरण और जल संरक्षण को बताया जरूरी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरेला के मौके पर जनता को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने एक टिकाऊ भविष्य की वकालत करते हुए नागरिकों से प्रकृति का सम्मान करने और उसे बचाने की पुरानी परंपरा को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमें पानी और जीवन को बचाना चाहिए और अपने पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण करना चाहिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast