Search KhabarFast

Press ESC to close

‘घर तोड़ने वाली', कहने वाले ट्रोलर्स को कुनिका सदानंद ने दिया मुंहतोड़ जवाब, एक्ट्रेस बोली – देश में और भी बड़े मुद्दे...

‘घर तोड़ने वाली', कहने वाले ट्रोलर्स को कुनिका सदानंद ने दिया मुंहतोड़ जवाब, एक्ट्रेस बोली – देश में और भी बड़े मुद्दे...

Kunika Sadanand: बिग बॉस फेम कुनिका सदानंद अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। उन्हें ट्रोलर्स को उन्ही की भाषा में मुंह तोड़ जवाब देने के लिए जाना जाना है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, कुनिका ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता व्यक्त की हैं। लेकिन इस वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गईं हैं।

बता दें, इस पोस्ट के जरिए कई यूज़र्स उनके और कुमार सानू से जुड़े पुराने विवाद पर बात करते हुए उन्हें 'घर तोड़ने वाली महिला' कह रहे हैं। लेकिन ये सब सुनकर कुनिका भी चुप रहने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने भी ट्रोलर्स को उन्हीं की भाषा में करारा जवाब दिया।

सोनम वांगचुक पर कुनिका सदानंद का पोस्ट

मालूम हो कि 28 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। बॉलीवुड के कई सितारे सोनम वांगचुक की सेहत पर चिंता व्यक्त कर चुके हैं। इसी क्रम में कुनिका सदानंद ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। पोस्ट में उन्होंने लिखा ‘जब सरकार सुनना बंद कर दे तो सवाल पूछना और भी जरूरी हो जाता है। लेकिन यह सवाल सिर्फ सोनम वांगचुक सर का नहीं, बल्कि लोकतंत्र और हर उस आवाज का है जो सच के लिए उठती है। अगर सच बोलने वाले ही चुप हो जाएं, तो देश को बदलेगा कौन? कमेंट में जरूर बताएं।'

कुनिका सदानंद के इस पोस्ट के बाद से मानो कमेंट्स की बाढ़ ही आ गई, लेकिन ये कमेंट्स कुनिका को ट्रोल करने के लिए किए गए। इस पोस्ट पर एक यूजर कमेंट किया 'सस्ती फ्लॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस'... जिसके बाद कुनिका ने भी करारा जवाब दिया। कुनिका ने कहा ‘चलो कोई नहीं, मैं फ्लॉप एक्टर ही सही। आप बताओ आप क्या हो? बिना जमीर और ईमान का चलता-फिरता लाश? कम से कम मेरी अंतरात्मा जिंदा है, आवाज बुलंद है। आप कहां हो? सिर्फ ट्रोल करना काम है आपका, वो भी दो रुपये के लिए।‘

Also read: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 साल पूरे होने से पहले आई बड़ी खबर, क्या जेठालाल का शो में सफर होगा खत्म?

सिंगर कुमार सानू संग विवाद पर भी किया सवाल

इतना ही नहीं, कई यूजर्स ने नेगेटिन कमेंट करते हुए कुनिका और कुमार सानू से जुड़े विवाद को एक बार फिर हवा दी। और उन्हें 'घर तोड़ने वाली महिला' करार दे दिया इस मुद्दे पर भी कुनिका ने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया। उन्होंने लिखा ‘अरे भाई, देश में मुझसे और मेरी जिंदगी से बड़े मुद्दे चल रहे हैं, और तुम अब भी मेरी खूबसूरती और दिमाग के पीछे पड़े हो। चलो चलो आगे बढ़ो... छुट्टे नहीं है भाई।'

कुनिका और कुमार सानू का विवाद

दरअसल, 90 के दशक में कुनिका सदानंद और कुमार सानू करीब 6 साल तक एक रिश्ते में थे। इतना ही नहीं दोनों लिव-इन में रहे थे। लेकिन उस कुमार सानू पहले से ही शादीशुदा थे और अपनी पहली पत्नी रीता भट्टाचार्य से अलग रह रहे थे। जिस वजह से कुनिका और कुमार सानू के रिश्ते को लेकर कई बाते सामने आई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

OTT से हटने के बाद गुरुद्वारे में दिखाई गई फिल्म 'सतलुज', जम्मू में हुई विशेष स्क्रीनिंग

सरकारी आदेशों के बाद फिल्म 'सतलुज' को रिलीज होने के 48 घंटों के भीतर ही OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 से हटा दिए जाने के बाद, शुक्रवार शाम को जम्मू के नानक नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी में फिल्म की एक विशेष सामुदायिक स्क्रीनिंग आयोजित की गई।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 साल पूरे होने से पहले आई बड़ी खबर, क्या जेठालाल का शो में सफर होगा खत्म?

लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जल्द ही एक बड़ा मुकाम हासिल करने जा रहा है। 28 जुलाई को यह शो अपने प्रसारण के 18 साल पूरे करने वाला है। लेकिन इस खास मौके से पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही थी, जिसने शो के फैंस की चिंता बढ़ा दी थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast