Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में बड़ा अग्निकांड, जान बचाने को छत से कूदे लोग, 14 की मौत

UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में बड़ा अग्निकांड, जान बचाने को छत से कूदे लोग, 14 की मौत

UP News: यूपी के लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के परनिया चौराहे पर एक कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की उम्र 20 से 24 साल के बीच बताई जा रही है। वहीं अभी रा Also read: UP News: यूपी के लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग, कई छात्र अंदर फंसे, रेस्क्यू जारीहत बचाव कार्य चल रहा है। घटना पर सीएम योगी से लेकर पीएम मोदी तक ने दुख व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, कोचिंग सेंटर में कुछ बच्चों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग की छत से छलांग भी लगाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 से 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। साथ ही भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और रेस्क्यू टीम इमारत के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सीएम योगी ने मामले ने पर संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहुत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों को समुचित उपचार और प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

हादसे पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी दुख व्यक्त किया है। साथ ही मुआजवे का भी ऐलान किया गया है। पीएमओ ने कहा है कि मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा को बड़ी सौगात, बहादुरगढ़ से झज्जर तक बनेंगे 6 नए स्टेशन, मेट्रो परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

Haryana News: हरियाणा की जनता को जल्द ही मेट्रो कनेक्टिविटी बड़ी सौगात मिलने वाली है। बहादुरगढ़ से आसोदा (झज्जर) तक मेट्रो के विस्तार की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। इसको लेकर हरियाणा मास रैपिरड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जा रही है। इससे पहले प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से प्रस्तावित रूट का फिजिकल सर्वे भी कराया जा चुका है।

Uttarakhand News: 10 साल के भूमि आवंटन और ट्रांसफर की जांच की मांग, गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल

Uttarakhand News: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य में पिछले दस वर्षों के दौरान हुए भूमि आवंटनों, सरकारी भूमि के हस्तांतरणों, भूमि उपयोग परिवर्तन तथा विभिन्न भूमि घोटालों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि उत्तराखंड जैसे सीमित भौगोलिक संसाधनों वाले पर्वतीय राज्य में भूमि और प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast