Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: हरि सेवा आश्रम पहुंचे सीएम धामी, संत समाज को बताया भारतीय संस्कृति का आधार

Uttarakhand News: हरि सेवा आश्रम पहुंचे सीएम धामी, संत समाज को बताया भारतीय संस्कृति का आधार

Uttarakhand News: उत्तरखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरि सेवा आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल संत सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए पूज्य संत-महात्माओं का अभिनंदन किया तथा आश्रम द्वारा किए जा रहे सेवा,संस्कार एवं समाज जागरण के कार्यों की सराहना की। उन्होंने ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता को आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं जीवन के वास्तविक उद्देश्य से जोड़ने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने संत समाज को भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्र चेतना का संवाहक बताते हुए कहा कि इतिहास में संतों एवं मनीषियों ने समाज को मार्गदर्शन देने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में संत समाज का योगदान अतुलनीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए युग का साक्षी बन रहा है।अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक तथा केदारनाथ धाम के पुनर्विकास जैसे कार्य भारत की आध्यात्मिक विरासत को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक अस्मिता, आध्यात्मिक पहचान एवं सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। इसी उद्देश्य से राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता  तथा भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लागू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं से जोड़ने के लिए दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज की स्थापना की गई है, जहां भारतीय दर्शन, संस्कृति एवं सभ्यता पर उच्च स्तरीय अध्ययन एवं शोध कार्य किए जाएंगे। हरिद्वार में प्राच्य शोध संस्थान की स्थापना की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने स्वामी हरिचेतानन्द जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए संत समाज से राज्य एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संतों के आशीर्वाद और जनसहयोग से उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प को अवश्य पूर्ण किया जाएगा।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रदीप बत्रा, संतगण एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग में बड़ा फेरबदल, बंतो कटारिया बनीं चेयरपर्सन; रेनू डबला को बड़ी जिम्मेदारी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग में चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन की नियुक्ति कर दी है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग और अंत्योदय (SEWA) विभाग की ओर से 8 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के मुताबिक, बंतो कटारिया, पंचकूला को आयोग की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि रेनू डबला को वाइस चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हरियाणा के रोहतक में बारिश का कहर, हुड्डा के आवास की दुकानों के छज्जे गिरे, जलभराव में डूबने से बच्चे की मौत

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के रोहतक स्थित आवास में बनी दो दुकानों के छज्जे बारिश के कारण गिर गए। गनीमत रही कि हादसा रात के समय हुआ, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

Uttarakhand News: देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री की अभिनव पहल, सीएम धामी करेंगे युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब राज्य की नई पीढ़ी के साथ सीधे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन करेंगे। भविष्य के उत्तराखंड की रूपरेखा तैयार करने में युवा विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन” कार्यक्रम का शुभारंभ 10 अगस्त से करने जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast