Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा को बड़ी सौगात, बहादुरगढ़ से झज्जर तक बनेंगे 6 नए स्टेशन, मेट्रो परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

Haryana News: हरियाणा को बड़ी सौगात, बहादुरगढ़ से झज्जर तक बनेंगे 6 नए स्टेशन, मेट्रो परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

Haryana News: हरियाणा की जनता को जल्द ही मेट्रो कनेक्टिविटी बड़ी सौगात मिलने वाली है। बहादुरगढ़ से आसोदा (झज्जर) तक मेट्रो के विस्तार की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। इसको लेकर हरियाणा मास रैपिरड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जा रही है। इससे पहले प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से प्रस्तावित रूट का फिजिकल सर्वे भी कराया जा चुका है।

अधिकारियों के मुताबिक, अगले एक महीन में डीपीआर तैयार होने की उम्मीद है, जिसके बाद परियोजना से जुड़ी आगे की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि दिल्ली मेट्रो पहले ही बहादुरगढ़ तक पहुंच चुकी है। इसके विस्तार के बाद झज्जर की जनता को बेहतक और तेज सार्वजनिक परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा।

छह नए मेट्रो स्टेशन बनाएं जाएंगे

बहादुरगढ़ से आसौदा तक के बीच के स्टेशनों के लिए आवश्यक भूमि की पहचान कर ली गई है। साथ ही स्टेशनों के नाम भी तय कर लिए गए है। इस रूट पर कुल छह नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। जिसमें सांखौल, उद्योग नगर, एचएसआईआईडीसी, जाखौदा, एचपीसीएल और आसौदा का नाम शामिल है।

Also read: Haryana News: हरियाणा में ग्रुप-सी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

अधिकारियों के मुताबिक, डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होने के बाद सरकार बजट स्वीकृत करेगी, जिसके पश्चात टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही प्रस्तावित रूट में आने वाली सार्वजनिक उपयोगिताओं (पब्लिक यूटिलिटी) को भी चिन्हित कर लिया गया है, जिन्हें मेट्रो निर्माण शुरू होने से पहले आवश्यकतानुसार स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि परियोजना का कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा कैबिनेट की बैठक में क्या क्या हुए फैसले, हिंदी में पढ़े पूरी लिस्ट

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा कैबिनेट की बैठक में आज कुल 15 एजेंडा रखे गए थे जिसमें से 14 पर सहमति बनी है। मंत्रीमंडल की बैठक के खुद सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रैस कॉंफ्रेस कर इसकी पूरी जानकारी दी।

Uttarakhand News: 10 साल के भूमि आवंटन और ट्रांसफर की जांच की मांग, गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल

Uttarakhand News: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य में पिछले दस वर्षों के दौरान हुए भूमि आवंटनों, सरकारी भूमि के हस्तांतरणों, भूमि उपयोग परिवर्तन तथा विभिन्न भूमि घोटालों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि उत्तराखंड जैसे सीमित भौगोलिक संसाधनों वाले पर्वतीय राज्य में भूमि और प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast