Kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। IMD के मुताबिक 23 जून को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत करीब 15 राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना जताई गई है। इसी दौरान कई इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने उम्मीद जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, देश में कल यानी 23 जून को 15 राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और केरल शामिल है। इन राज्यों में मौसम विबाग ने तेज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही पूर्वी राज्यों बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। जिसकों लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी है।
दिल्ली और हरियाणा के मौसम का हाल
वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें, 23 जून को दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में मध्यम के साथ भारी के साथ आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं दिल्ली का तापमान अधिकतम लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच 23 जून को लेकर IMD ने प्रदेश के सात जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 23 जून को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि देहरादून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश के मंडी, शिमला, बिलासपुर, कुल्लू, चंबा, सिरमौर, हमीरपुर और ऊना में 23 से 26 जून तक तेज बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है, जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है, वहीं मनाली में तापमान 12 डिग्री अधिकतम और 4 डिग्री न्यूनतम रहने का अनुमान है। इसी तरह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, अनंतनाग, राजौरी, पुंछ, डोडा, कुपवाड़ा, शोपियां, बांदीपोरा, गांदरबल और श्रीनगर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, जहां श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।