Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: मियांपुर का नाम बदलकर रविंद्रनगर करने का ऐलान, माफियाओं पर गरजे CM योगी; बोले - तैयारी कर लो...

UP News: मियांपुर का नाम बदलकर रविंद्रनगर करने का ऐलान, माफियाओं पर गरजे CM योगी; बोले - तैयारी कर लो...

Miyapur Renamed Ravindranagar: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी जिले के दौरे के दौरान एक अहम घोषणा की। उन्होंने मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव/कॉलोनी का नाम बदलकर रविंद्रनगर करने का ऐलान किया। यह फैसला स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए लिया गया है। 

CM योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मियांपुर अब रविंद्रनगर के नाम से जाना जाएगा। इस नाम परिवर्तन को सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संवेदनाओं के अनुरूप बताया गया है। तो वहीं, स्थानीय लोगों ने इस घोषणा का स्वागत किया है और इसे क्षेत्र के विकास तथा नई पहचान के रूप में देखा जा रहा है। 

Also read: UP NEWS: कानपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 3 युवकों की मौत, 2 घायल

माफियाओं को सख्त चेतावनी 

सभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं और भूमि हड़पने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई माफिया सरकारी या निजी भूमि पर कब्जा करके अवैध निर्माण करता है या गैरकानूनी गतिविधियां चलाता है, तो सरकार बुलडोजर कार्रवाई करेगी। किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। योगी ने जोर देकर कहा 'माफियाओं को मिट्टी में मिलने की तैयारी कर लेनी चाहिए।' उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज है और माफिया राज कभी वापस नहीं लौटेगा। प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बनने से निवेश बढ़ रहा है और हर नागरिक को सुरक्षा का एहसास हो रहा है। 

विकास कार्यों पर जोर 

CM योगी ने लखीमपुर खीरी जिले में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने बांग्लादेशी हिंदू शरणार्थियों सहित जरूरतमंदों को आवास और जमीन उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं का जिक्र किया। मियांपुर क्षेत्र को विकसित भारत अभियान के तहत चयनित गांवों में शामिल किया गया है, जहां स्वच्छता और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर पहले से ही सक्रियता दिखाई थी। नाम बदलने की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह देखा जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में पहुंचे सीएम नायब सैनी, बोले- 8 जून को श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा सोमनाथ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेका और पूजा-अर्चना की।

Haryana News: जींद में दर्दनाक हादसा! रोडवेड बस पलटने से 20 यात्री घायल, दीवार तोड़कर रेस्ट हाउस के अंदर घुसी

Haryana News: हरियाणा में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। जींद में रोडवेज बस पलट गया। सोमवार यानी 11 मई को दोपहर 12 बजे के करीब हरियाणा रोडवेज की एक बस नरवाना के हरियल चौक पर स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, इनमें से 20 के आसपास यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

पंजाब सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही दिया झटका, चाचा और भाई भाजपा में शामिल

Punjab News: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से हलचल देखने को मिली है। इस बार सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही झटका दिया है। भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल हो गए। सोमवार यानी 11 मई को चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ज्ञान सिंह मान को पार्टी में शामिल करवाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast