Search KhabarFast

Press ESC to close

अब गलती सुधारना हो गया और भी आसान, Instagram ने यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया फीचर

अब गलती सुधारना हो गया और भी आसान, Instagram ने यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया फीचर

Instagram Edit Feature: इंस्टाग्राम ने यूजर्स की एक लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नया कमेंट एडिट फीचर लॉन्च कर दिया है। अब यूजर्स पोस्ट करने के बाद अपनी गलतियों को सुधार सकेंगे, लेकिन यह सुविधा केवल 15 मिनट की समय सीमा तक ही उपलब्ध रहेगी। 

बता दें, मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने इस अपडेट को हाल ही में रोलआउट करना शुरू किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स टाइपो, गलत शब्दों या अधूरी जानकारी को आसानी से ठीक कर सकेंगे। पहले ऐसी स्थिति में कमेंट डिलीट कर नया पोस्ट करना पड़ता था, जो न सिर्फ समय लेता था बल्कि थ्रेड को भी प्रभावित करता था। 

Also read: अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, टेलीग्राम-इंस्टाग्राम की तरह WhatsApp पर भी मिलेगा ये कमाल का फीचर

कैसे काम करेगा ये फीचर

1. कमेंट पोस्ट करने के तुरंत बाद उसके नीचे ‘Edit’ का ऑप्शन दिखाई देगा।

2. यूजर्स 15 मिनट के अंदर जितनी बार चाहें, कमेंट को एडिट कर सकते हैं।

3. एडिट करने के बाद कमेंट पर ‘Edited’ का ग्रे लेबल लग जाएगा, जो पारदर्शिता बनाए रखेगा।

4. दूसरे यूजर्स को पुराना वर्जन नहीं दिखेगा, सिर्फ नया एडिटेड कमेंट दिखाई देगा।

5. यह फीचर फिलहाल केवल टेक्स्ट वाले कमेंट्स पर काम करता है। 

15 मिनट की समय सीमा खत्म होने के बाद एडिट का ऑप्शन गायब हो जाएगा और कमेंट लॉक हो जाएगा। इससे बातचीत में स्पष्टता बनी रहेगी और दुरुपयोग को रोका जा सकेगा। यह सुविधा धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपडेट पहले iOS डिवाइस पर दिखना शुरू हो गया है और जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स को भी उपलब्ध हो जाएगा। मिड-2026 तक ज्यादातर यूजर्स के पास यह फीचर पहुंचने की उम्मीद है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी के साथ कीमत सबसे कम

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की N सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है, जो OnePlus N6 और N6x के बाद बाजार में आया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast