Search KhabarFast

Press ESC to close

सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले जंयती पर सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- हमेशा से मेहनत, ईमानदारी और सेवा को धर्म माना है

सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले जंयती पर सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- हमेशा से मेहनत, ईमानदारी और सेवा को धर्म माना है

Haryana News: हरियाणा के कुरूक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले इस पावन अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन किया। उन्होंने अपने विचारोंसंघर्षों और कर्मों से भारत के सामाजिक इतिहास को नई दिशा दी। 

सीएम नायब सैनी ने कहा कि यह राज्य स्तरीय समारोह सामाजिक जागरणशिक्षा और समानता के संकल्प को पुनर्जीवित करने का अवसर दिया। आज ही महात्मा ज्योतिबा फुले ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की आधारशिल रखी गई।  यहां से निकलने वाले विद्यार्थी समाज के जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्रीय निर्माण में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि सैनी शिक्षा समिति समाज के उत्थान के लिए कर रही निरंतर कार्य है। सैनी समाज ने हमेशा से मेहनतईमानदारी और सेवा को धर्म माना है। 

Also read: Haryana News: सीएम सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना की 6वीं किस्त की जारी, महिलाओं को मिला बड़ा लाभ

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लें- सीएम 

सीएम नायब सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले जैसे महान व्यक्तित्व इस समाज की धरोहर है। आज सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य महात्मा ज्योतिबा फुले के रास्ते पर चलकर एक ऐसा समाज का निर्माणजो समानतान्याय और भाईचारे पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावासामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लें।

कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग संस्थान खोलने का ऐलान  

इस दौरान सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग संस्थान को जल्द खोलने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की। साथ ही उन्होंने सैनी समाज सभा कुरुक्षेत्र को अपने ऐच्छिक कोटे से 51 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में पहुंचे सीएम नायब सैनी, बोले- 8 जून को श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा सोमनाथ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेका और पूजा-अर्चना की।

Haryana News: जींद में दर्दनाक हादसा! रोडवेड बस पलटने से 20 यात्री घायल, दीवार तोड़कर रेस्ट हाउस के अंदर घुसी

Haryana News: हरियाणा में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। जींद में रोडवेज बस पलट गया। सोमवार यानी 11 मई को दोपहर 12 बजे के करीब हरियाणा रोडवेज की एक बस नरवाना के हरियल चौक पर स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, इनमें से 20 के आसपास यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

पंजाब सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही दिया झटका, चाचा और भाई भाजपा में शामिल

Punjab News: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से हलचल देखने को मिली है। इस बार सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही झटका दिया है। भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल हो गए। सोमवार यानी 11 मई को चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ज्ञान सिंह मान को पार्टी में शामिल करवाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast