Search KhabarFast

Press ESC to close

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 8 छक्के और 5 चौकों से की इस खिलाड़ी का बराबरी

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 8 छक्के और 5 चौकों से की इस खिलाड़ी का बराबरी

Abhishek Sharma Performance: IPL 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 74 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। इस धमाकेदार पारी के साथ अभिषेक ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड में सनथ जयसूर्या की बराबरी कर ली। 

अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी

बता दें, पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले में अभिषेक की आक्रामक शुरुआत ने पूरे स्टेडियम को रोमांचित कर दिया। उन्होंने पावरप्ले के छह ओवरों में ही 8 छक्के जड़ दिए, जो IPL के एक पारी में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्कों की संयुक्त रिकॉर्ड बुक में जगह बना गया। उनकी इस पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच की शुरुआत बेहद मजबूत की और स्कोरबोर्ड पर तेजी से रन जोड़े। श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या के अलावा जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो भी इस क्लब में शामिल हैं।  

Also read: बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

रिकॉर्ड की बराबरी 

1. 8 छक्के पावरप्ले में: अभिषेक शर्मा ने सनथ जयसूर्या (2008) के रिकॉर्ड की बराबरी की

2. कुल 13 बाउंड्री (5 चौके + 8 छक्के) मात्र 28 गेंदों में।

मैच के दौरान अभिषेक की बल्लेबाजी देखकर कमेंटेटर्स और दर्शक हैरान रह गए। उन्होंने कई गेंदों को स्टैंड्स में पहुंचाया, जिससे स्टेडियम में जश्न का माहौल बन गया। हालांकि, बाद में वह आउट हो गए, लेकिन उनकी पारी ने मैच का रुख काफी हद तक प्रभावित कर दिया। अभिषेक शर्मा की इस आंधी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टी20 फॉर्मेट में दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर्स में से एक हैं। पावरप्ले में उनकी यह धमाकेदार शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद को मजबूत स्थिति में ले जाने का प्रमुख कारण बनी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Vinesh Phogat Eliminated: एशियन गेम्स ट्रायल्स से बाहर हुई विनेश फोगाट, मीनाक्षी ने सेमीफाइनल में 6-4 से हराया

Vinesh Phogat Eliminated: ओलंपियन विनेश फोगाट की एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद को बड़ा झटका लगा है। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिलाओं की 53kg कैटेगरी के सिलेक्शन ट्रायल्स के सेमी-फ़ाइनल में हारने के बाद उनकी चुनौती खत्म हो गई। ट्रायल्स में उनके पिछले मैच काफ़ी अच्छे रहे थे, लेकिन मीनाक्षी गोयत के ख़िलाफ़ 4-6 से हार ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने की उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

ऋषभ पंत का LSG में भविष्य अधर में, खराब प्रदर्शन के बाद रिलीज करने पर विचार

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान रहे Rishabh Pant का भविष्य अब टीम के साथ अनिश्चित नजर आ रहा है। हाल ही में कप्तानी छोड़ने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि फ्रेंचाइजी अगले सीजन से पहले उन्हें टीम से रिलीज कर सकती है।

सूर्यकुमार यादव नहीं तो कौन संभालेगा टीम इंडिया का कमान? एशियन गेम्स के लिए 3 नाम रेस में आगे

Team India Next T20I Captain:भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बीसीसीआई ने आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय ओलंपिक संघ को 30 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी है। लिस्ट सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल है कप्तान सूर्यकुमार यादव का टीम में न होना।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast